न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है केल, डाइट में शामिल कर खुद को कई बीमारियों से रखें दूर

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती हैं। सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही हरी सब्जियों की ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 11:06:40

पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है केल, डाइट में शामिल कर खुद को कई बीमारियों से रखें दूर

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती हैं। सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही हरी सब्जियों की कई वेराइटियां आपको मार्केट में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। हरी सब्जी कोई भी हो सभी स्वास्थ्य के लिए जरूरी अनेक पोषक तत्वों से भरी होती हैं। ऐसी ही एक स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है केल (Kale)।

केल के फायदे की बात करें तो यह विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। केल की सब्जी का सेवन कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं में करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। केल को अपनी डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

केल एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो अनेक स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से भरी होती है। यह दिखने में काफी हद तक ब्रोकली की तरह लगती है। इसकी पत्तियां गहरे हरे रंग की घुमावदार (घुंघराली) होती हैं। इसका तना रेशेदार और कठोर होता है। यह मैग्नीज, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और बी का अच्छा स्रोत मानी जाती है।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

डाइजेशन के लिए

एक स्वस्थ डाइजेशन के लिए फाइबर का होना बहुत जरूरी होता है और केल में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। केल को अपनी डाइट में शामिल कर आप फाइबर की जरूरी मात्रा को ग्रहण कर सकते हैं। केल खाने के फायदे की बात करें तो यह न केवल फाइबर की कमी को दूर करता है बल्कि इसका सेवन पेट से जुडी कई समस्याओं को भी दूर करने का कार्य करता है। केल का सेवन दस्त, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को स्वस्थ रखने का कार्य करता है।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

डायबिटीज में

केल के फायदे की बात करें तो इसका सेवन डायबिटीज जैसी समस्या में करना भी लाभकारी रहता है। डायबिटीज पर इसके फायदों को लेकर अमेरिकन हार्ट इंस्टीट्यूट की सलाह के अनुसार शुगर से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट को जरूर शामिल करना चाहिए। केल का सेवन करने से आपको इन सभी तत्वों की आपूर्ति हो जाती है। इसलिए डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

हडि्डयों के लिए

हडि्डयों के लिए केल खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन हडि्डयों को मजबूत बनाने का काम करता है। केल में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हडि्डयों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें हडि्डयों के विकास के लिए जरूरी विटामिन के और फास्फोरस भी पाया जाता है। इस पर हुए कई शोध इस बात को बताते हैं कि केल का सेवन करने से हडि्डयों के टूटने के आसार कम हो जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में आपको इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

वजन कम करने में

केल के फायदे की बात करे तो यह वजन कम करने का कार्य भी करता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसलिए इसका सेवन करने से आपको बहुत जल्दी भूख नहीं लगती। इसके अलावा केल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम मौजूद होती है। यही कारण है कि यह बेस्ट वेट लॉस सब्जी के रूप में जाना जाता है। मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को केल को अपनी डाइट में जरूर जगह देनी चाहिए। केल खाने के फायदे आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

आंखों के लिए

आंखों के लिए केल के फायदे की बात करें तो इसका सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई, कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसका सेवन आंखों को मोतियाबिंद और काला पानी की समस्या से बचाता है। इसके अलावा केल का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने और रेटिना के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

green vegetable kale,kale,kale leaves,diabetes,overweight,eyes,hair,cholesterol,health article in hindi

बालों के लिए

केल के फायदे की बात करें तो इसका सेवन बालों के लिए अच्छे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व बालों को जरूरी पोषण देने का कार्य करते हैं। इसका सेवन बालों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही यह बालों से जुडी कई समस्याओं को भी दूर करने का कार्य करता है। स्वस्थ बालों के लिए केल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग