न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए गर्भवती महिलाएं करें इन 12 फलों का सेवन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 July 2022 5:06:34

जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए गर्भवती महिलाएं करें इन 12 फलों का सेवन

किसी भी औरत के लिए मां बनना एक अद्भुद अहसास होता हैं जब वह अपने अंदर एक जिंदगी को जन्म दे रही होती हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस दौरान शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत है, ताकि भ्रूण का सही से विकास हो सके। इसके लिए अपने आहार में फलों का सेवन किया जाना बहुत जरूरी हैं जिनमें मौजूद फाइबर जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किया जाना चाहिए।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

खुबानी

खुबानी में फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम के साथ अन्य विटामिन और खनिज भी उच्च मात्रा में होते हैं। सूखे खुबानी में आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के संश्लेषण को बढ़ाने में मदद करता है। खुबानी पाचन प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है, इसलिए इसे गर्भावस्था के दौरान खाया जाने वाला अच्छा फल माना जाता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

कीवी

कीवी में विटामिन सी, ई, ए, फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी में इसे खाने से घबराहट जैसी समस्या भी दूर होती है। कीवी के अलावा आप चीकू, एप्रिकाट आदि का सेवन कर सकते है उसमें भी भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। यह एक गर्भवती मां को सर्दी खांसी से बचाता है। चूंकि कीवी में फास्फोरस उच्च मात्रा में होता है और ये आयरन को अबजॉर्ब करने में सहायता करता है इसलिए ये खून के थक्के जमने के जोखिम को भी कम करता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

सेब

प्रेग्नेंट महिला को सेब का सेवन तो जरूर करना ही चाहिए। इससे प्रेग्नेंसी में शुगर लेवल ठीक रहता है। सेब में सीओक्यू10, मैग्निशियम पाया जाता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। शोध में माना गया है कि गर्भवती द्वारा सेब का सेवन बच्चों में बचपन में होने वाली एलर्जी व अस्थमा की शिकायत से बचाव कर सकता है। इसके अलावा, सेब में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, पोटेशियम और पेक्टिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

चेरी

चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर मौजूद होता है। ये सभी गुण गर्भवती और शिशु के विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसके अलावा, चेरी का सेवन गर्भावधि मधुमेह यानी गर्भावस्था में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। इस आधार पर गर्भावस्था में खाए जाने वाले फ्रूट की लिस्ट में चेरी को भी शामिल किया जा सकता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

आम

फलों का राजा आम स्वाद में काफी अच्छा होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में गर्भवास्था के दौरान इसे डाइट में शामिल करना आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

केला

गर्भवती महिलाओं के लिए केला एक सुपरफूड है। ये आपकी हाई फैट क्रेविंग को भी कम कर सकता है। केले में कैल्शियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है, जो मध्य रात में पैर की ऐंठन को रोकने में मदद करती है। आप अपनी विशिष्ट पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केला खा सकते हैं।अगर आपको डायबिटीज है तो आपको हरा केला खाना चाहिए।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

एवोकाडो

प्रेग्नेंसी के दौरान नाशपाती के सेवन से थकान ही नहीं बल्कि कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। इसमें फाइबर, फॉलेट, पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही एवोकाडो खाएं। एवोकाडो में फाइबर, कॉपर, विटामिन बी मौजूद होते हैं जिससे थकान और पैरों में होने वाली क्रैम्प्स की समस्या भी दूर होती है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

नाशपाती

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी गर्भवती के आहार से जुड़ी गाइडलाइन में बताया गया है कि नाशपाती में मौजूद विटामिन, मिनरल व फोलेट गर्भावस्था में होने वाली एनीमिया की शिकायत के जोखिम को काफी करने में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

संतरा

संतरा और अन्य खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह विटामिन बच्चे की हड्डियों और दांतों के लिए विकास के लिए काफी आवश्यक है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है, जो शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है। सबसे महत्वपूर्ण बात, विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था में भ्रूण को पोषण देने के साथ प्लेसेंटा पर सुरक्षित प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाला फोलेटे भ्रूण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जन्म दोष से भी बचाव कर सकता है। इसके अलावा, यह सूजन से बचाव के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

अमरूद

गर्भावस्था में महिलाओं को अपने डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद के सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व जैसे- विटामिन ई, कैरोटेनॉयड, पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में काफी जरूरी हैं। इसलिए अमरूद प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद हो सकता है।

foods to eat during pregnancy,healthy living,Health tips

खरबूजा

खरबूजे में तमाम प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, आयरन के अलावा विटामिन ए, सी, ई की मात्रा पाई जाती है। वहीं, खरबूजे में पाए जाने वाले ये सभी पोषक तत्व गर्भावस्था में महत्वपूर्ण माना जाते हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान विटामिन सी की पूर्ति के लिए डॉक्टर प्रेगनेंसी में खरबूजे को आहार का हिस्सा बनाने की सलाह दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच