न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुकेंगे नहीं ट्रंप...चीन को खुली धमकी, अमेरिका पर लगा टैरिफ नहीं हटाया तो लगा देंगे 50% का टैक्स

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध गहराता जा रहा है। ट्रंप ने चीनी सामान पर 70% तक टैरिफ की चेतावनी दी है, जबकि चीन ने 34% जवाबी शुल्क लगाया है। यह व्यापारिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन पर बड़ा असर डाल सकता है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 9:56:54

झुकेंगे नहीं ट्रंप...चीन को खुली धमकी, अमेरिका पर लगा टैरिफ नहीं हटाया  तो लगा देंगे 50% का टैक्स

अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के साथ ही वैश्विक व्यापार युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही चीन से आयात होने वाले सामान पर 20% शुल्क लगाया था, जिसे अब और बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। इसके चलते कुल टैरिफ 54% तक पहुंच गया है। जवाब में चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 34% का पलटवार शुल्क लगा दिया है। इस टकराव के बीच ट्रंप ने अब चेतावनी दी है कि अगर चीन ने मंगलवार (8 अप्रैल 2025) तक अपने जवाबी शुल्क वापस नहीं लिए, तो बुधवार तक चीनी वस्तुओं पर 50% का नया टैरिफ लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि चीनी सामानों पर कुल टैरिफ 70% तक पहुंच सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि यदि चीन जवाबी शुल्क हटाने में विफल रहता है, तो अमेरिका न केवल टैरिफ बढ़ाएगा बल्कि चीन के साथ चल रही सभी व्यापारिक वार्ताएं भी समाप्त कर देगा।

चीन ने अमेरिका के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, लगाए 34% अतिरिक्त टैरिफ

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच चीन ने शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 34% का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। चीन के वित्त मंत्रालय ने अमेरिकी टैरिफ नीति को "दादागिरी" करार दिया और कहा कि यह न केवल अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे वैश्विक आर्थिक स्थिरता और सप्लाई चेन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न होगा।

ट्रंप ने बताया चीन की घबराहट

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “चीन ने बहुत बड़ी गलती की है। वे घबरा गए हैं और यह स्पष्ट है कि वे ऐसी स्थिति को झेल नहीं सकते। उनका यह पलटवार उन्हें भारी पड़ेगा।” ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यदि चीन पीछे नहीं हटता, तो अमेरिका भी और कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। दोनों देशों के बीच यह व्यापार युद्ध वैश्विक बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा