न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक आर्यन ने एक फिल्म के लिए 50 करोड़ लेने पर दी यह रिएक्शन, श्रीलीला को डेट करने पर स्थिति की साफ

एक्टर कार्तिक आर्यन (34) हमेशा खबरों में रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है और हर कोई उनकी प्रतिभा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 8:07:34

2 News : कार्तिक आर्यन ने एक फिल्म के लिए 50 करोड़ लेने पर दी यह रिएक्शन, श्रीलीला को डेट करने पर स्थिति की साफ

एक्टर कार्तिक आर्यन (34) हमेशा खबरों में रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है और हर कोई उनकी प्रतिभा का लोहा मान चुका है। कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद कार्तिक ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने तगड़ा बिजनेस किया और कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले। तब से कार्तिक की फीस को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि कार्तिक अब सिर्फ एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए की फीस वसूल कर रहे हैं। अब कार्तिक ने इन खबरों पर रिएक्शन दी है। कार्तिक ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा है कि क्या वो अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें इतनी फीस मिलती है? कार्तिक ने इस दौरान कहा कि सभी लोग सिर्फ उनके बारे में लिखते हैं और दूसरों के बारे में कोई नहीं लिखता। इसके बाद कार्तिक से सवाल किया गया कि क्या उनके पीआर का इसमें कोई लेना-देना नहीं है?

इसका जवाब देते हुए एक्टर बोले कि उनके पास कोई स्पोकपर्सन नहीं है। बॉलीवुड में मेरा कोई परिवार नहीं है और न ही कोई अंकल, पिता, बहन या गर्लफ्रेंड है, जो मेरे लिए इंडस्ट्री में पॉजिटिव आर्टिकल फैलाएं। इस तरह की खबरें कहीं और से आ रही हैं और मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग हैं जो इस बात से चिढ़ते हैं कि मैं खुद अपने दम पर आगे बढ़ रहा हूं और वही इस तरह की कहानियां बुनते हैं।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik film,kartik fees,kartik movies,kartik 50 crore,kartik dating,kartik relationship,sreeleela

कार्तिक ने कहा, मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा जाता है…

चॉकलेटी बॉय के रूप में मशहूर कार्तिक पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनका नाम अनन्या पांडे और सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। अब कहा जा रहा है कि वे साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। दोनों इस समय एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अब कार्तिक ने इस मामले में स्थिति साफ की है।

इंटरव्यू में कार्तिक से पूछा गया कि क्या वे रिलेशनशिप में हैं। इस पर कार्तिक ने कहा कि मैं वर्तमान में सिंगल हूं और डेटिंग नहीं कर रहा हूं। मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा जाता है, इसमें से कुछ सच थी और कुछ बिल्कुल झूठ। मुझे एक्टिंग लाइन की लाइफ पार्टनर से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि जब एक ही प्रोफेशन में दोनों होते हो, तो चीजें बहुत अच्छी ढंग से चलती है और दोनों एक-दूसरे के काम को समझते हैं।

कार्तिक ने इस पर भी राय दी कि क्या वह असुरक्षित महसूस करेंगे, जहां उनका पार्टनर ज्यादा सक्सेसफुल हो। इस पर उन्होंने कहा कि हां थोड़ी देर के लिए थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अपने साथी की उपलब्धियों के लिए मेरी खुशी किसी भी व्यक्तिगत असुरक्षा से कहीं अधिक होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी