न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्राउण्ड जीरो ट्रेलर: अब प्रहार होगा... दिल दिमाग में बस जाएगा डॉयलाग, दमदार अदाकारी और जबरदस्त देशभक्ति का जुनून

फरहान अख्तर का बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट दर्शकों को हमेशा बेहतरीन फिल्में और ओटीटी कंटेंट देता रहा है। दिल चाहता है जैसी हिट फिल्मों और डॉन सीरीज के निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म "ग्राउंड जीरो" का ट्रेलर जारी हो चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 6:19:28

ग्राउण्ड जीरो ट्रेलर: अब प्रहार होगा... दिल दिमाग में बस जाएगा डॉयलाग, दमदार अदाकारी और जबरदस्त देशभक्ति का जुनून

दिल चाहता है सरीखी फिल्म दर्शकों को देने वाले अभिनेता निर्माता निर्देशक, लेखक, गीतकार, गायक फरहान अख्तर का बैनर दर्शकों को बेहतरीन फिल्में और ओटीटी कंटेंट देता आ रहा है। फरहान अख्तर का बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी बेहतरीन फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा से चर्चा में रहा है। फरहान ने अपने बैनर तले जहाँ दिल चाहता है निर्देशित की है, वहीं उन्होंने दर्शकों को डॉन सीरीज भी दी है, जिसके तीसरे भाग को वे आगामी कुछ समय में निर्देशित करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने अपने बैनर की अगली फिल्म ग्राउण्ड जीरो का ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि आ्रगामी 25 अप्रैल को एक और दमदार देशभक्ति से सराबोर फिल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी।

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कश्मीरी आतंकवाद की काली करतूत का सच दिखाया गया है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और देशभक्ति की भावना को बहुत ही अच्छे से पेश किया गया है। रोमांटिक हीरो और विलेन के बाद अब इमरान हाशमी फौजी के किरदार में धमाका करने वाले हैं। पिछले काफी समय से इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की चर्चा जोरों पर हैं। ट्रेलर देखकर इतना तो साफ हो चुका है कि यह फिल्म फौज के एक रियल ऑपरेशन पर बेस्ड है।

इमरान हाशमी ने जीता दिल

जंग के माहौल में हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी देखने को मिलने वाली है। 'ग्राउंड जीरो' के मेकर्स पिछले कुछ समय से लगातार पोस्टर्स और टीजर के जरिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं इमरान हाशमी असल जिंदगी के BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में बहुत ही बेहतरीन लग रहे हैं। उनका ये नया अंदाज लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन इतना दमदार है कि यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्रेलर में वह कहते हैं, 'अब प्रहार होगा। एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।'

दिल-दिमाग में बस जाएगा ये डायलॉग

ग्राउंड जीरो के ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही दमदार है, जिसे सुन किसी के भी दिल में देशभक्ति जाग जाएगी। इमरान हाशमी बीएसएफ अफसर के रोल में बहुत ही दमदार लग रहे हैं। वहीं सई ताम्हणकर का किरदार भी चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी जो बात दिल-दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की डरावनी आवाज, एक ऐसा खतरा... जो दिखता नहीं है, पर हर पल महसूस होता है। 'लक्ष्य' जैसी दमदार फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर्स 'ग्राउंड जीरो' से तहलका मचाने को तैयार हैं।

सिनेमाघरों में 25 अप्रैल को होगा धमाका

'ग्राउंड जीरो' एक्सेल एंटरटेनमेंट का दमदार प्रोजेक्ट है, जिसे प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ