न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुँचेगा तापमान

राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी, तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंचा। 11 जिलों में अलर्ट, 10 अप्रैल से राहत के आसार।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 9:06:30

राजस्थान: 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुँचेगा तापमान

जयपुर। राजस्थान में पारा अपना रौद्र रुप दिखाने की तरफ बढ़ चला है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। तापमान भी 44 से 45 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान लगाया गया है। 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में हीटवेव का असर शुरू हो गया है। राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पास पहुंच रहा है। मौसम केन्द्र ने राज्य में आगामी 3 दिन और तीव्र हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। केन्द्र ने आशंका जताई है कि तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम केन्द्र के अनुसार 10 अप्रेल को इससे राहत मिल सकती है। वहीं रविवार को राजस्थान के 22 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया, बाड़मेर और जैसलमेर सर्वाधिक गर्म रहे, दोनों शहरों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 और 45 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर जिलों में हीटवेव दर्ज की गई। हीटवेव का सर्वाधिक असर 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग के क्षेत्रों में रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव दर्ज होगी।

11 अप्रैल तक मौसम के शुष्क रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा बताया गया कि आने वाली 11 अप्रैल तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह हाल पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में देखने को मिलेगा। कल बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 7, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव चलने के लिए येलो अलर्ट (चेतावनी) जारी किया गया है।

केन्द्र के अनुसार 10 और 11 अप्रेल से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी व उत्तरी भागों में बूंदाबादी के साथ पारे में गिरावट हो सकती है।

आठ अप्रैल को अजमेर, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, चुरू, जालौर, नागौर, पाली और श्री गंगानगर में उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। जबकि इन हिस्सों भीलवाड़ा, कोटा, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में अति उष्ण लहर की संभावना जताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी