Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सीट बेल्ट से बची सोनू की पत्नी और साली की जान, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का ट्रेलर जारी

एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद पिछले दिनों कार एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं। अब सोनू ने सभी लोगों से सड़कों पर सेफ्टी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 8:51:30

2 News : सीट बेल्ट से बची सोनू की पत्नी और साली की जान, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का ट्रेलर जारी

एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद पिछले दिनों कार एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं। अब सोनू ने सभी लोगों से सड़कों पर सेफ्टी को प्राथमिकता देने की अपील की है। सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कार में बैठने के बाद सीट बेल्ट पहनने की अहमियत पर जोर दिया। सोनू ने कैप्शन में लिखा, “सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं। अगर आप पीछे की सीट पर बैठे हैं तो भी सीट बेल्ट जरूर पहनिए।” वीडियो में सोनू बोलते हैं कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैसेज है। पिछले हफ्ते नागपुर में एक बड़ा हादसा हुआ। मेरी पत्नी सोनाली और उनकी बहन कार के अंदर थीं और एक्सीडेंट हो गया।

आपको पता है, अगर किसी ने उन्हें बचाया तो वह सीट बेल्ट था। यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक है, जो पिछली सीट पर बैठते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। उस दिन सोनाली ने अपनी बहन को सीट बेल्ट पहनने के लिए कहा था। उसने सीट बेल्ट लगाया और इसके एक मिनट बाद ही हादसा हो गया। वे तीनों सुरक्षित थीं क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट पहना था। बता दें कार में सोनू की पत्नी, बहन और भतीजे एक साथ ट्रेवल कर रहे थे।

सोनू ने आखिर में कहा, “100 में से 99 लोग पीछे की सीट पर बैठते वक्त कभी सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। उन्हें लगता है यह आगे बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि कभी भी बिना सीट बेल्ट के कार में न बैठें। ज्यादातर ड्राइवर सिर्फ पुलिस को दिखाने के लिए सीट बेल्ट पहनते हैं, लेकिन मेरा यकीन मानिए, सीट बेल्ट आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।” सोनू कोरोनाकाल में गरीबों के मसीहा के रूप में मशहूर हो गए थे। उन्होंने उस दौरान काफी लोगों की तरह-तरह से मदद की थी। सोनू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘फतेह’ थी। सोनू ने इसमें एक्टिंग करने के साथ इसका डायरेक्शन भी किया था। हालांकि फिल्म नहीं चली।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी टॉम क्रूज की मूवी ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें भारतीय दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर भरपूर प्यार लुटाया गया। लोग भावनात्मक रूप से इस फ्रेचाइजी से जुड़े हुए हैं। अब इस फिल्म सीरीज की आखिरी मूवी ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर तगड़ा उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी, लेकिन इससे पहले फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए आज सोमवार (7 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया।

यह 2 मिनट 12 सैकंड का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होकर छा गया। इसमें टॉम क्रूज का अलग ही जलवा नजर आ रहा है। वे फुल ऑन एक्शन मोड में हैं। उन्होंने इस फिल्म के जरिए ‘एथान हंट’ का रोल प्ले किया है जिसमें वे वापसी कर रहे हैं। ये कैरेक्टर वे फिल्म के पुराने पार्ट में भी प्ले कर चुके हैं। ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें किसी तरह से कहानी रिवील नहीं की गई है।

इसमें कुछ सरप्राइज पैकेज हैं और कुछ सस्पेंस भी जो आने वाले कुछ दिनों तक फैंस की बेकरारी बढ़ा सकते हैं। यह इस फ्रेंचाइजी की 8वीं और आखिरी फिल्म है जो 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 3400 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका