न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर: भाजपा विधायक के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, जानलेवा हमला, लूट और आग लगाने का आरोप

जैसलमेर में भाजपा विधायक छोटू सिंह भाटी और रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। रॉयल्टी ठेकेदार के भाई ने विधायक के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, यह विवाद 3 अप्रैल को हुई झड़प से जुड़ा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 7:39:28

जैसलमेर: भाजपा विधायक के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, जानलेवा हमला, लूट और आग लगाने का आरोप

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा विधायक छोटू सिंह भाटी और रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रॉयल्टी ठेकेदार के भाई विक्रम सिंह ने विधायक के परिवार के सदस्यों नखत सिंह, भवानी सिंह और गिरधर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह विवाद 3 अप्रैल को रॉयल्टी को लेकर हुई झड़प से जुड़ा हुआ है।

इससे पहले विधायक के परिवार ने शैतान सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को ठेकेदार पक्ष के 26 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शैतान सिंह सहित 5 लोगों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि 21 अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसके बाद 6 अप्रैल को ठेकेदार ने क्रॉस केस दर्ज कराया। इसमें उसने आरोप लगाया कि विधायक के परिवार के सदस्यों ने पहले हमला किया था। एफआईआर में विधायक के परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला करने, पैसे लूटने और नाके पर आग लगाने के आरोप लगाए गए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह के भाई विक्रम सिंह ने जोधपुर रेंज आईजी से शिकायत की, जिसके आधार पर सदर थाना (जैसलमेर) में मामला दर्ज किया गया।

ठेकेदार और स्थानीय ठेकेदारों के बीच विवाद मुख्य रूप से मेसेनरी स्टोन रॉयल्टी को लेकर है। जैसलमेर के खनन विभाग में रॉयल्टी वसूली का सालाना ठेका 5 करोड़ 5 लाख रुपए में मेसर्स दुर्गा टिम्बर ने लिया है। ठेकेदार ने 2 साल के लिए यह ठेका लिया है। ठेकेदार एसोसिएशन ने रॉयल्टी ठेकेदार से स्थानीय ठेकेदारों और ट्रक संचालकों से चर्चा कर प्रति टन रॉयल्टी की दर तय करने की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार ने बिना किसी बैठक के अधिकतम रॉयल्टी दर तय कर दी।

स्थानीय भाजपा विधायक छोटू सिंह भाटी के भाई नखत सिंह ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा ट्रक संचालकों से 40 रुपए प्रति टन के हिसाब से रॉयल्टी की वसूली की जा रही है, जबकि पहले यह दर 900 रुपए प्रति गाड़ी थी। 3 अप्रैल को काहला फांटे पर ठेकेदार द्वारा रोके गए सभी ट्रक अंडर लोड थे, फिर भी ठेकेदार के लोग उन ट्रकों को रोकते रहे और प्रति ट्रक 3 हजार से 3500 रुपए की वसूली की जा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी