न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

अगर इस नाजुक समय में महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी करती है तो इसका खमियाजा उन्हें पूरी जिंदगी उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें डिलीवरी के बाद महिलाओं के आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। ये आहार कमजोरी दूर करने में मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 1:35:14

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

मां बनना किसी भी स्त्री के लिए किसी दूसरे जन्म से कम नहीं है। महिला अपने शरीर से एक जीवन की उत्पत्ति करती हैं तो ऐसे में महिलाओं के शरीर में कमजोरी आना स्वाभाविक हैं। प्रसव चाहे नॉर्मल हो या फिर सिजेरियन, दोनों में महिला को ब्लड लॉस होता है और कमजोरी आती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है ताकि मां का शरीर शिशु को पालने के लिए तैयार हो। अगर इस नाजुक समय में महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी करती है तो इसका खमियाजा उन्हें पूरी जिंदगी उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें डिलीवरी के बाद महिलाओं के आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। ये आहार कमजोरी दूर करने में मददगार साबित होंगे।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

आयरन रिच फूड

डिलीवरी के बाद महिला को विशेष रूप से आयरन इनटेक पर ध्यान देना चाहिए, ताकि प्रसव के बाद एनीमिया से बचा जा सके। आयरन की कमी के चलते महिला को अत्यधिक थकान, चिड़चिड़ापन हो सकता है और यहां तक कि इससे आपके ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों ही प्रभावित होती है। आप आयरन की कमी को दूर करने के लिए गहरी हरे पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, नट्स, खुबानी और प्रून आदि का सेवन कर सकती हैं।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

दूध

दूध से बनी चीजों का सेवन भी महिला के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर को कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा मिलती है,जिससे शिशु की हड्डियों का विकास और महिला के शरीर में डिलीवरी के दौरान आई कमजोरी भी दूर होती है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

फल और सब्जियां

डिलीवरी के बाद महिलाओं को कमजोरी से बचने के लिए खाने में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। फलों और सब्जियों में विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारते हैं जिससे आपका शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से कर पाता है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

गोंद के लड्डू

यह मां के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दिनों मां अंदर से कमजोरी होती है। गोंद के लड्डू मां को ताकत देते हैं। इसके साथ ही मां को स्तनपान कराना होता है। गोंद के लड्डू खाने से मां का दूध बढ़ता है, जिससे बच्चे को दूध की कमी नहीं होती है। आप रोजाना एक लड्डू दूध के साथ पिएं।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

अजवाइन का पराठा

डिलीवरी के बाद अजवाइन खाने से पेट की समस्या दूर रहती है और दर्द कम होता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर को अंदर से हील करने में मदद करती है। इसके अलावा गेंहू के आटे और अजवाइन में खूब फाइबर होता है जो पाचनक्रिया दुरुस्त रखने का काम भी करता है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

ओट्स

प्रसव के बाद अगर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहती हैं, जो एनर्जी बूस्ट करे, तो ऐसे में आप ओट्स को अपने आहार का हिस्सा अवश्य बनाएं। आप इसे नाश्ते में खा सकती हैं। ओट्स जैसे होल ग्रेन फूड धीमी गति से रिलीज होने वाले कार्ब्स होते हैं, जो आपकी ऊर्जा के स्तर को स्थिर रखते हैं। इतना ही नहीं, ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और यह शरीर में आवश्यक आयरन के स्तर को बनाए रखने में मददगार है। साथ ही, ओट्स आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

नट्स

डिलीवरी के बाद नट्स का सेवन करना महिला के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विभिन्न नट्स में फैट, प्रोटीन और फाइबर आदि पाया जाता है, जिसके कारण यह महिला की थकान व कमजोरी को दूर करने में कारगर है। साथ ही साथ, इससे प्रसव के बाद होने वाली कब्ज व ओवरवेट की समस्या भी दूर होती है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

छिलके वाली मूंग-मसूर की दाल

छिलके वाली मसूर की दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर डिलीवरी के बाद महिला को यह जरूर खानी चाहिए, क्योंकि यह आसानी से पच जाती है। इसमें फाइबर होता है, जो कि मां को कब्ज होने से बचाए रखता है। इसे खाने से न तो मां को दिक्कत होती और न ही शिशु को कोई परेशानी होती है। इसके विपरीत यह दाल खाने से मां का दूध बनता है, जो बच्चे के लिए लाभकारी है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

खसखस के लड्डू

डिलीवरी के बाद शरीर में दर्द और सूजन की शिकायत रहती है तो आप खसखस का लड्डू घर में बनाकर खाएं। इसके सेवन से भी मांसपेशियों का दर्द दूर होता है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। डिलीवरी के बाद खसखस के लड्डू, खसखस का सूप, खसखस का हलवा या इसे दूसरी चीजों में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

डिलीवरी के बाद ऐसा होना चाहिए एक महिला का आहार, दूर होगी कमजोरी

दही

यदि आप ब्रेस्टफीड करा रही हैं, तो आपको अपने बच्चे की हड्डियों और दांतों को मजबूत करने और उनके ब्लड क्लॉटिंग को सामान्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए भरपूर मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। दही कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए प्रसव के बाद महिला के लिए दही का सेवन लाभकारी हो सकता है। हालांकि, इसका सेवन केवल दिन में ही करें और केवल ताजा घर की बनी दही ही खाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा