न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

प्रोटीन मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। प्रोटीन मानव शरीर द्वारा विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। पानी के अलावा, प्रोटीन शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में अणु होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 11:08:09

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

प्रोटीन मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। प्रोटीन मानव शरीर द्वारा विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। पानी के अलावा, प्रोटीन शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में अणु होते हैं। प्रोटीन शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जा सकता है और शरीर में सभी कोशिकाओं का प्रमुख संरचनात्मक घटक है, विशेष रूप से मांसपेशी। इसमें शरीर के अंग, बाल और त्वचा भी शामिल हैं। वजन कम करने या बढ़ाने के लिए प्रोटीन डाइट में जरूर शामिल करें। दरअसल, प्रोटीन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो हमारे बॉडी फंक्शन को ठीक रखने में मदद करता है। वर्कआउट करने वालों और एथलीट्स के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में एनर्जी कम होने लगती है। बाल झड़ने लगते हैं और नाखून कमजोर हो जाते हैं। वजन कम होने लगता है और चोट या जख्‍म जल्‍दी ठीक नहीं होते। सिरदर्द जैसी समस्‍याएं होना इस कमी के लक्षण हैं। आप खान-पान से भी प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से आप प्रोटीन की कमी पूरा कर सकते है...

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स अंडा होता है। एक उबले हुए अंडे (44 ग्राम) में 5.5 ग्राम प्रोटीन, फैट 4.2 ग्राम, कैल्शियम 24.6 मिलीग्राम, आयरन 0.8 मिलीग्राम और मैग्नीशियम 5.3 मिलीग्राम होता है। वर्कआउट करने वाले लोग दिन में 3-4 अंडे खा सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको दिन में कम से कम एक अंडा जरूर खाना चाहिए।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। सोयाबीन से प्रोटीन की डेली नीड्स को पूरा किया जा सकता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

पनीर में भी प्रोटीन होता है। अंडे की तरह पनीर को भी कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। 40 ग्राम लो फैट कॉटेज चीज या पनीर में प्रोटीन 7.54 ग्राम प्रोटीन, फैट 5।88 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 4.96 ग्राम, फोलेट्स 37.32 माइक्रोग्राम और कैल्शियम 190.4 मिलीग्राम होता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाया जाता है। 200 ग्राम दही में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन दिनभर में खर्च हुई ऊर्जा को बढ़ाने या पूरे दिन में बर्न हुई कैलोरी को बढ़ाने में मदद करती है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

प्रोटीन युक्‍त आहार में दूध का स्‍थान सबसे खास है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो बच्‍चों की ग्रोथ में तो सहायक होता है। गाय के दूध में विटामिन डी पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। विटामिन डी के अलावा इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैल्शियम भी है जो आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ्य रखता है। अगर इसमें प्रोटीन की बात की जाए तो एक कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

दाल में प्रोटीन होता है। एक कप दाल खाने से 18 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। ये प्रोटीन का एक बेहतरीन माध्यम है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

मूंगफली के खाने से दूध, बादाम और घी की पूर्ति हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा 25% से भी अधिक होती है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

प्रोटीन के लिए आप काजू-बादाम खा सकते हैं। मेवा खाने से शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। काजू में प्रोटीन की मात्रा 5.17g पायी जाती है। 8 से 10 बादाम में करीब 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। यह एनर्जी देने के साथ ही बॉडी में प्रोटीन को बूस्ट करते हैं।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

नॉन वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन की कमी को पूरा करने के कई ऑप्शन हैं। आप चिकन, मटन से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। चिकन प्रोटीन का खजाना है, यही कारण है कि दुनियाभर में फिटनेस के दीवानों में यह खूब पसंद किया जाता है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के अनुसार हर 100 ग्राम चिकन से हमें 24.11 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

मछली प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन भरपूर होता है।

प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगी ये 11 चीजें, सेवन से 100 प्रतिशत मिलेगा फायदा

स्पिरुलिना शरीर में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स की कमी को पूरा करने का अच्छा स्रोत है। स्पिरुलिना में भरपूर प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कॉपर और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। करीब 100 ग्राम स्पिरुलिना में 50-60 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसे प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। हालांकि ज्यादा सेवन पर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके