न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

दिन की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए सुबह खाली पेट भी हमें ऐसा आहार लेना चाहिए, जिससे हमारी सेहत ठीक रहे। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका खाली पेट सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 10:07:30

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

दिन की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए सुबह खाली पेट भी हमें ऐसा आहार लेना चाहिए, जिससे हमारी सेहत ठीक रहे। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका खाली पेट सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करते हैं, तो शरीर की कई समस्याएं जैसे- बढ़ते वजन, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा इन आहार को खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में...

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

पानी का जरूर करें सेवन

सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत डाल ले। आपकी यह आदत बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही ऐसा करना वजन को भी कंट्रोल रखता है।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

एलोवेरा जूस पिएं

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एलोवेरा जूस में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करते है जिससे बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद मिलती है।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

वीटग्रास जूस

सुबह खाली पेट वीटग्रास जूस का सेवन बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते है। खाली पेट व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी परेशानी दूर हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स गुण बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

आंवले का जूस

खाली पेट आंवला का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवला जूस में आयरन और विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी है।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

भीगे बादाम

बादाम खाना दिमाग को तेज करता ही है साथ ही पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है। बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3, ओमेगा-6, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट रात के भीगे हुए 5-6 बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

गर्म पानी और शहद

शरीर में ज्यादातर बीमारियां का कारण पेट होता है। अगर पेट स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए सुबह उठकर गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। शहद मिनरल्स, एंजाइम और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डीटॉक्स करता है।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

दलिया

रोज सुबह खाली पेट दलिया खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। दलिया पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान करता है साथ ही इसे सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। उसमें तेजी से घुलने वाले फाइबर होते हैं, जो कब्ज बनने नहीं देते और पेट में होने वाली जलन और एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाते हैं।

सुबह खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

अंडा

अगर खाली पेट अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। खाली पेट अंडे का सेवन करने से आपको दिनभर की जरूरी न्‍यूट्रीशन मिल जाता है और आप दिनभर एनर्जी से भरे होते हैं। बता दें कि इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है और इस वजह से ये आपके वजन को घटाने में भी मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह