न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों का बेहतरीन आहार हैं मेथी के पत्ते, मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको मेथी के पत्ते से शरीर को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन्हें जानकर जो लोग मेथी का सेवन नहीं करते हैं, वो भी करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 3:19:53

सर्दियों का बेहतरीन आहार हैं मेथी के पत्ते, मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

सर्दियों के मौसम में हर तरह हरी साग-सब्जियां दिखाई देने लगती हैं। इन्हीं में से एक हैं मेथी के पत्ते जिसका सब्जी या पराठों के रूप में सेवन किया जाता हैं। सर्दियों में मेथी के पत्ते की सब्जी ना केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत को भी कई समस्याओं से बचा सकती है। मेथी के पत्तों में पोटैशियम, आयरन, विटामिन के, सोडियम, डायटरी फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेथी के पत्ते से शरीर को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन्हें जानकर जो लोग मेथी का सेवन नहीं करते हैं, वो भी करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

पाचन में होता है सुधार

मेथी की पत्तियों में फाइबर के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो पाचनक्रिया को बेहतर बनाते हैं। जिन लोगों को अक्सर पेट की दिक्कत रहती है, उन्हें अपनी डाइट में मेथी साग जरूर शामिल करना चाहिए। मेथी पत्ते की चाय कब्ज, अपच और पेट दर्द की दिक्कत दूर करती है। इसके अलावा, ये आंतों की सूजन और पेट के अल्सर में भी बहुत फायदेमंद है। मेथी की पत्तियों को खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

मधुमेह में दिलाए राहत

अगर किसी व्यक्ति को हृदय रोग और मधुमेह की समस्या है तो इसके पत्तों का चूर्ण उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे कई लोगों को राहत मिली है। मेथी के पत्तों का चूर्ण बनाने के लिए इसकी पत्तियों को काटकर धूप में सुखाना चाहिए। अच्छी तरह सूखने के बाद पत्तों को पीस लें, फिर इसके चूर्ण को रोजाना गर्म पानी में लें।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

वज़न घटाने में है मददगार

सर्दियों में मेथी खाने से आपको वज़न कम करने में मदद मिल सकती है। मेथी एक स्वादिष्ट सब्ज़ी है और जब इससे वज़न भी घट रहा है तो क्यों न इसे खूब खाया जाए। इसके पत्तों में फाइबर के साथ कई ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फाइबर खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है। जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। यहां तक कि मेथी के पत्तों के साथ इसके बीज भी वज़न घटाने में मदद कर सकते हैं।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

मेथी की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करती हैं और लिवर में कोलेस्ट्रॉल बनने से रोकती हैं। ये डायबिटीज के साथ एथेरोस्क्लेरोसिस के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कुछ स्टडी के अनुसार, मेथी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती हैं। यह दिल के दौरे के खतरे को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस वजह से ये पत्ते उन विकारों के लिए फायदेमंद होते हैं जो इससे ग्रस्त होते हैं।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

आयरन की होगी पूर्ति

यदि आपको एनीमिया की समस्या है तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। ऐसे में बता दें कि आयरन की पूर्ति के लिए आप मेथी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। मेथी के पत्तों के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह हिमोग्लोबिन को भी बढ़ाने में उपयोगी है।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है

मेथी पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाने का काम करती है। मेथी में फुरोस्टेनॉलिक सैपोनिन होता है, जो टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कई स्टडीज में इस बात का पता चला है कि मेथी यौन इच्छा को भी बढ़ाती है।

fenugreek leaves are the best food for winter you get these miraculous benefits,Health,healthy living

हड्डियों को बनाए मजबूत

यह शरीर में हड्डियों को मजबूत करता है और इसके विरोधी भड़काऊ गुण गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपको फायदा होगा। मेथी के पत्ते फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी फायदेमंद होते हैं। यह कई अन्य संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद करता है। तो आप इसके पत्ते अपने खेत या बाजार से ले सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका