न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश में बढ़ जाती है आँख आने की समस्या: जानें क्या है कंजक्टिवाइटिस

बारिश का मौसम काफी खुशनुमा लगता है क्योंकि इसके आते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन ये मौसम तमाम बीमारियों को भी साथ लेकर आता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 8:39:30

बारिश में बढ़ जाती है आँख आने की समस्या: जानें क्या है कंजक्टिवाइटिस

बारिश का मौसम काफी खुशनुमा लगता है क्योंकि इसके आते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन ये मौसम तमाम बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। बारिश के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। मॉनसून में जगह जगह भरा हुआ पानी, हवा में नमी के कारण इनकी प्रजनन दर बढ़ जाती है और वायरस, बैक्टीरिया और तमाम तरह के संक्रमण तेजी से फैलते हैं। वायरल फीवर, गले का इन्फेक्शन तो इस मौसम में आम है। इसके अलावा कंजंक्टिवाइटिस की बीमारी भी अक्सर मॉनसून के मौसम में ही देखने को मिलती है। इसमें इंफेक्शन की वजह से आंखें गुलाबी हो जाती हैं और फिर इनमें से पानी आने लगता है। समय के साथ आंखों में सूजन और दर्द भी बढ़ती जाती है। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि बारिश के मौसम या कहें कि मानसून में ही कंजक्टिवाइटिस की समस्या क्यों बढ़ती है। साथ ही इससे कैसे बचें, जानते हैं।

eye infection rainy season,conjunctivitis during monsoon,rainy season eye care,monsoon conjunctivitis prevention,eye health in rainy season,conjunctivitis symptoms and treatment,eye problems in monsoon,conjunctivitis causes rainy season,prevent eye infection monsoon,monsoon eye infection remedies

मौसमी कंजक्टिवाइटिस

कुछ लोगों को मौसम का बदलना अनुकूल नहीं होता है। गर्मी और बरसात के मौसम में आँख आने की समस्या अधिक होती है, क्योकि इस समय हमारी आँखें धूल- मिट्टी और पराग कण (पोलेन) के संपर्क में अधिक आती है।

इंफेक्टिव कंजक्टिवाइटिस

इस प्रकार का आँख आना तब होता है जब हमारी आँखें वायरस, बैक्टीरिया या फंगस के संपर्क में आती हैं। इस प्रकार के कंजक्टिवाइटिस के फैलने की संभावना बहुत अधिक होती है। अतः जरूरी है कि साफ सफाई का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए।

एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस

एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस आँखों के अधिक धूल या परागकण के संपर्क में आने से होता है और यह कंजक्टिवाइटिस सालों-साल रह सकता है।

केमिकल कंजक्टिवाइटिस

जैसा की नाम से ही समझ आता है, इस प्रकार का कंजक्टिवाइटिस आँखों के किसी प्रकार के केमिकल के संपर्क में आने से होता है।

eye infection rainy season,conjunctivitis during monsoon,rainy season eye care,monsoon conjunctivitis prevention,eye health in rainy season,conjunctivitis symptoms and treatment,eye problems in monsoon,conjunctivitis causes rainy season,prevent eye infection monsoon,monsoon eye infection remedies

कंजक्टिवाइटिस के लक्षण:

कंजक्टिवाइटिस होने की वजह से आँखों में दर्द, जलन और खुजली हो सकती है, जिसकी वजह से बहुत ही असुविधाजनक महसूस होता है। बहुत ही दुर्लभ मामलों में इससे दृष्टि प्रभावित होती है। कंजक्टिवाइटिस काफी संक्रामक होने के साथ साथ बहुत तेजी से दूसरे लोगों में भी फैल सकता है। अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखें तो सतर्क हो जाएं-एक या दोनों आंखों का लाल या गुलाबी दिखाई देना। आंखों में जलन या खुजली होना। आंखों से पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना। आसामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना। या फिर आंखों में सूजन आ जाना।

कंजंक्टिवाइटिस में किन बातों का ध्यान रखें

कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित को देखने पर दूसरों में इंफेक्शन नहीं फैलता है। बच्चों, एलर्जी के मरीज, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वालों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। इंफेक्शन होने पर तीन-चार दिन घर में ही आराम करना चाहिए। मरीज पहने कपड़ों को गर्म पानी से धोएं और धूप में अच्छी तरह सुखाएं। आंखों को साफ करते रहें। डॉक्टर की सलाह पर दवाई डालते रहें। आंख में रेडनेस 3 दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

eye infection rainy season,conjunctivitis during monsoon,rainy season eye care,monsoon conjunctivitis prevention,eye health in rainy season,conjunctivitis symptoms and treatment,eye problems in monsoon,conjunctivitis causes rainy season,prevent eye infection monsoon,monsoon eye infection remedies

कंजक्टिवाइटिस के उपचार

अगर सावधानियां बरतने के बावजूद भी आपको कंजक्टिवाइटिस की समस्या नज़र आती है, तो आपको तुरंत ही अपने नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। आपके डॉक्टर आपको इस समस्या का सबसे सही उपचार का सुझाव देंगे। मौसमी कंजक्टिवाइटिस कुछ ही समय तक रहती है। उपचार के पश्चात पूरी तरह ठीक हो जाती है। लेकिन एलर्जिक, इंफेक्टिव और केमिकल कंजक्टिवाइटिस में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के उपचार में आपके डॉक्टर आपको एंटी- एलर्जिक ड्रॉप लेने का सुझाव देंगे। बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस में आपको एंटीबैक्टीरियल ड्रॉप का इस्तेमाल करना होगा। वायरल कंजक्टिवाइटिस का इलाज काफी लंबा चल सकता है। लेकिन यह अपने आप ही ठीक हो सकती है। वहीँ केमिकल कंजक्टिवाइटिस में आँखों पर किसी भी प्रकार के केमिकल के जाने पर तुरंत ही आँखों को साफ पानी से धोएं और अपने पास के चिकित्सक को जाकर दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत