न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Mental Health Day 2022: 8 में से एक शख्स मानसिक तनाव का शिकार, 20-35 वर्ष तक के युवा करते हैं सबसे ज्यादा सुसाइड

आज के भाग-दौड़ वाली जीवन शैली के कारण हर दूसरा व्यक्ति चिंता, थकान, अनिद्रा, अवसाद , स्मृतिनाश और माइग्रेन आदि मानसिक रोगों से ग्रस्त है। आधुनिकता ने हमारी जीवन शैली को बदलकर रख दिया है, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 9:26:05

World Mental Health Day 2022: 8 में से एक शख्स मानसिक तनाव का शिकार, 20-35 वर्ष तक के युवा करते हैं सबसे ज्यादा सुसाइड

आज के भाग-दौड़ वाली जीवन शैली के कारण हर दूसरा व्यक्ति चिंता, थकान, अनिद्रा, अवसाद , स्मृतिनाश और माइग्रेन आदि मानसिक रोगों से ग्रस्त है। आधुनिकता ने हमारी जीवन शैली को बदलकर रख दिया है, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इन सब भागम भाग वाली जिंदगी से हर व्यक्ति तनाव में रहने लगा है और चिड़चिड़ेपन की प्रवृति बढने लगी है। इसी कारण अवसाद और अनिद्रा की आदि मानसिक बीमारी से सभी परेशान है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्‍येक साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ (WFMH) ने आधिकारिक तौर पर नब्बे के दशक में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की स्थापना की थी। तभी से यह हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ ने 10 अक्टूबर 2022 को मनाए जाने वाले वर्ड मेंटल हेल्थ की थीम 'मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी' तय की है।

world mental health day 2022,mental stress,mental health,health news,depression,health news in hindi

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल लेवल पर 8 में एक शख्स मानसिक तनाव का शिकार है। मानसिक तनाव, आत्महत्या का एक बड़ा कारण है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में दुनियाभर में 7 लाख 3 हजार लोगों ने आत्महत्या की थी। इनमें 58% लोगों की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि 20 वर्ष से 35 वर्ष तक युवा सबसे ज्यादा सुसाइड करते हैं। इनकी संख्या 60 हजार से पार है। इनमें ज्यादातर मिडिल क्लास परिवार से आने वाले युवा शामिल हैं।

इस साल WHO, पार्टनर्स के साथ मिलकर 'मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी' कैपेंन लॉन्च करने जा रहा है। इसका मकसद मेंटल हेल्थ कंडिशन वाले लोगों, वकीलों, सरकारों, नियोक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को मेन स्ट्रीम में लाना होगा। ताकि इंटरनेशनल लेवल पर इस मुद्दे पर बात हो और लोगों की मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहे।

world mental health day 2022,mental stress,mental health,health news,depression,health news in hindi

ऐसे दूर करें मानसिक तनाव

- तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
- स्ट्रैस फ्री रहने के लिए वो काम करें जो आपको पसंद है।
- मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए योग और एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- थोड़ी परेशानी होने पर भी डॉक्टर से बात करें।
- नशे से दूर रहें।
- पर्याप्त नींद लें।
- ​सोशल नेटवर्क को मजबूत बनाएं।
- ​वक्त मिलने पर अपनी स्किल को निखारें

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती