न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

राजस्थान हाईकोर्ट में बहुचर्चित एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले पर महीनों चली बहस के बाद सभी पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। न्यायालय ने सुनवाई समाप्त करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 7:41:55

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने गुरुवार को एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में 39 बार सुनवाई के बाद यह फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। यह मामला कैलाश चन्द्र शर्मा और अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सामने आया।

याचिकाकर्ताओं का पक्ष

वरिष्ठ अधिवक्ता आर.पी. सिंह और अधिवक्ता हरेंद्र नील ने अदालत को बताया कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता तीन स्तरों पर प्रभावित हुई। आरोप है कि तत्कालीन आरपीएससी सदस्य ने पेपर लीक किया, परीक्षा केंद्र से भी प्रश्नपत्र बाहर गया और डमी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक के बाद इसकी पूरे प्रदेश में अवैध रूप से सप्लाई हुई, जिससे लाभ उठाने वालों की पहचान कर अलग करना असंभव है। एसओजी, कैबिनेट सब कमेटी और महाधिवक्ता की शुरुआती रिपोर्टों में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, इसलिए पूरी भर्ती रद्द की जानी चाहिए।

राज्य सरकार का पक्ष

महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और एएजी विज्ञान शाह ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं ने जांच प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए हैं। सरकार भी मामले की तह तक जाने के लिए गंभीर है। अब तक 68 ट्रेनी दोषी पाए गए हैं, जिनमें से 54 गिरफ्तार हो चुके हैं, 6 ने नियुक्ति स्वीकार नहीं की, और 8 आरोपी फरार हैं। कैबिनेट सब कमेटी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश नहीं की है, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इसलिए याचिकाएं खारिज की जाएं।

चयनित अभ्यर्थियों का पक्ष

चयनित अभ्यर्थियों के वकील तनवीर अहमद ने कहा कि एसओजी ने विस्तृत जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की है और वैध रूप से चयनित उम्मीदवारों पर कोई आरोप नहीं है। अगर भर्ती रद्द हुई तो 500 से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होगा, जिनमें से कई ने पहले की सरकारी नौकरियां छोड़कर एसआई पद स्वीकार किया है।

सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?