न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन रजनीकांत की Coolie ने ऋतिक रोशन की War 2 को छोड़ा पीछे, इतनी की कमाई

रजनीकांत की फिल्म कुली ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 को पीछे छोड़ दिया। हिंदी बेल्ट और पैन इंडिया में कुली की कमाई ने सभी को चौंका दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 12:19:39

पहले दिन रजनीकांत की Coolie ने ऋतिक रोशन की War 2 को छोड़ा पीछे, इतनी की कमाई

14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दो बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज़ हुईं – ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर कुली। लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त टकराव देखने को मिला। पहले दिन की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि रजनीकांत की फिल्म ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म को पीछे छोड़ते हुए शानदार शुरुआत की है। खासकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी कुली ने वॉर 2 को मात दी है।

रजनीकांत की फिल्म ने वॉर 2 को पछाड़ा

sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन वॉर 2 ने देशभर में लगभग 52.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, कुली ने पैन इंडिया लगभग 65 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। इस आंकड़े के हिसाब से स्पष्ट है कि रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी आगे रजनीकांत की फिल्म

शो ऑक्यूपेंसी के मामले में भी कुली ने हिंदी भाषी शहरों में वॉर 2 को पीछे छोड़ दिया है। लखनऊ, भोपाल और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कुली की ऑक्यूपेंसी अधिक रही। उदाहरण के लिए, लखनऊ में कुली की ऑक्यूपेंसी 44% रही, भोपाल में 20% और मुंबई में 38% तक पहुंची। इसके विपरीत, वॉर 2 की ऑक्यूपेंसी लखनऊ में 37.67%, भोपाल में 17% और मुंबई में केवल 16% रही।

फिल्मों का निर्देशन और यूनिवर्स

जहां वॉर 2 यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है और इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है, वहीं कुली रजनीकांत की यह फिल्म लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित है। दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच उत्साह और चर्चा का माहौल बना दिया है, लेकिन पहले दिन के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब