न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लड़के से लड़की बनीं अनाया को मिला BB 19 का ऑफर, प्रेमानंद जी को किडनी देने के लिए तैयार हैं कुंद्रा

कलर्स टीवी पर 10 दिन बाद छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत होने जा रही है। फैंस में हर सीजन की जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:48:02

2 News : लड़के से लड़की बनीं अनाया को मिला BB 19 का ऑफर, प्रेमानंद जी को किडनी देने के लिए तैयार हैं कुंद्रा

कलर्स टीवी पर 10 दिन बाद छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत होने जा रही है। फैंस में हर सीजन की जैसे इस बार भी इसके लिए जबरदस्त क्रेज है। यह 24 अगस्त से शुरू होगा। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और जाने-माने लोग नजर आने वाले हैं। इनके लिए अटकलों का बाजार गरम है, लेकिन अभी तक किसी भी नाम पर मोहर नहीं लगाई गई है। इस बीच पता चला है कि शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कोच और कमेंटेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को भी अप्रोच किया गया है। कुछ समय पहले लड़के से लड़की बनीं अनाया सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाया को शो का ऑफर मिला है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। अब देखना ये होगा कि अनाया ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री करके अपने एक्टिंग करिअर को संवारती है या फिर महिला क्रिकेटर बनने की राह पर आगे बढ़ती हैं। अनाया ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी से सवाल किया था कि जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वह महिला क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकती हैं? बता दें अनाया का असली नाम आर्यन है। हाल ही में उन्होंने यूके में अपनी हार्मोन ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई।

आर्यन भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल और सरफराज जैसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। अब लिंग परिवर्तन के बाद वह बीसीसीआई से अनुरोध कर रही हैं कि उन्हें महिला क्रिकेट टीम में खेलने का मौका दिया जाए। बता दें कि साल 2023 में बीसीसीआई और आईसीसी में ट्रांसजेंडर के महिला टीम में खेलने पर बैन लगाया गया था। बता दें BB 19 का ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है। यह सीजन ‘बिग बॉस’ का सबसे लंबा सीजन होने वाला है। इस शो में सलमान के साथ दो और होस्ट नजर आ सकते हैं। सलमान शुरुआती 3 महीने और शो का फिनाले शूट करेंगे। बाकि के दो महीने कोई और सेलेब जज करेगा।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने वृंदावन में की प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपने पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ वृंदावन पहुंचीं जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान कुंद्रा ने भावुक होकर महाराज के सामने अपनी अनोखी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे महाराज को एक किडनी दान करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत के दौरान महाराज ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और वे पिछले 10 साल से इस स्थिति में जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें मृत्यु का भय नहीं है क्योंकि सब ईश्वर की इच्छा पर निर्भर है। यह सुनकर कुंद्रा ने कहा कि मैं पिछले दो साल से आपको फॉलो कर रहा हूं। आपके वीडियो मेरे सभी सवालों के जवाब देते हैं। आप सबके लिए प्रेरणा हैं। अगर मेरी मदद से कुछ हो सकता है तो मेरी एक किडनी आपके नाम है। इस पर महाराज ने कहा कि आपका खुश रहना ही मेरे लिए काफी है। जब तक भगवान का बुलावा नहीं आता, तब तक एक किडनी के कारण हम इस दुनिया को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन मैं आपका भाव स्वीकार करता हूं।

प्रेमानंद महाराज अपने सरल स्वभाव गहरे प्रवचन-बोल और भगवान राधा-कृष्ण के प्रति भक्ति के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनके प्रवचन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग सुनते हैं। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, मीका सिंह, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी और रवि किशन समेत कई मशहूर हस्तियां उनके दर्शन कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह