न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 38 मौतें, 200 लापता, 37 गंभीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में अचानक बादल फटने से मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी तबाही हुई। 38 लोगों की मौत, 200 से अधिक लापता और 37 गंभीर घायल। प्रशासन और रेस्क्यू दल बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:11:55

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 38 मौतें, 200 लापता, 37 गंभीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार दोपहर 12.30 बजे अचानक बादल फटने की भयंकर घटना हुई। मचैल माता मंदिर के यात्रा मार्ग पर आए इस आपदा में दो CISF जवानों समेत अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 200 से अधिक लोग लापता हैं और लगभग 100 लोग घायल हैं, जिनमें से 37 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज किश्तवाड़ जिला अस्पताल और पड्डार के उप-जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

चशोती गांव में आई आपदा

यह भयावह घटना मचैल माता मंदिर की यात्रा के रास्ते पर स्थित चशोती गांव में हुई। हादसे के समय वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर की ऊंचाई 9500 फीट है और श्रद्धालु मोटर वाहन से केवल चशोती गांव तक ही पहुँच सकते हैं। उसके बाद लगभग 8.5 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी होती है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है और अब तक करीब 100 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

तबाही का विस्तार और नुकसान

चशोती गांव किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगर और स्थानीय दुकानों के साथ एक सुरक्षा चौकी भी बाढ़ की चपेट में आ गई। अचानक आई बाढ़ ने कई इमारतों को बहा दिया। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने तुरंत बचाव दलों को घटनास्थल पर रवाना किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त से इस आपदा की गंभीर स्थिति पर चर्चा की है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव दलों को घटनास्थल भेजा।

मचैल माता मंदिर यात्रा रद्द

इस घटना के बाद मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारी सभी संसाधनों को बचाव और राहत अभियान पर केंद्रित कर रहे हैं। उधमपुर से एनडीआरएफ की दो टीमें किश्तवाड़ भेजी गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि पहाड़ी तलहटी में बसी घनी बस्तियों में अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को प्रभावित किया है और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री का संदेश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किश्तवाड़ में हुई आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी और बचाव तथा राहत कार्यों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थिति पर सतर्क नजर रखी जा रही है और राहत अभियान जारी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत