न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीखी लाल मिर्च: सेहत के लिए वरदान, आंखों से लेकर दिल तक का रखती खास ख्याल

लाल मिर्च (Cayenne Pepper) सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और Capsaicin से भरपूर यह मिर्च आंखों, दिल, पाचन और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 7:41:32

तीखी लाल मिर्च: सेहत के लिए वरदान, आंखों से लेकर दिल तक का रखती खास ख्याल

अगर आप अपने खाने में थोड़ा मसालेदार स्वाद जोड़ना पसंद करते हैं, तो Cayenne Pepper यानी लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि सेहत के लिए भी कई लाभ देती है। पाउडर, ड्राई या फ्रेश किसी भी रूप में इसका सेवन आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व और स्वास्थ्यवर्धक कंपाउंड्स प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास बातें हैं।

विटामिन्स की खदान

लाल मिर्च विटामिन A से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी, अंगों के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। केवल एक टीस्पून पाउडर से ही आपकी रोज़मर्रा की विटामिन A की जरूरत का लगभग 15 प्रतिशत पूरा हो जाता है। अगर इसे फ्रेश रूप में खाया जाए तो विटामिन की मात्रा और भी अधिक होती है।

इसके अलावा, Cayenne Pepper में विटामिन B6, विटामिन K और विटामिन C भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन B6 मस्तिष्क के स्वास्थ्य और न्यूरोट्रांसमीटर के संतुलन में मदद करता है, जिससे मूड बेहतर रहता है और मानसिक थकान कम होती है। विटामिन K खून जमाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन और त्वचा की समस्याओं से बचाव करता है।

इसके अतिरिक्त, विटामिन C और A एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से Cayenne Pepper का सेवन करने से त्वचा की उम्र धीमी होती है, आंखों की रोशनी बेहतर रहती है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाले स्वास्थ्य जोखिम कम होते हैं। एक फ्रेश Cayenne Pepper खाने से लगभग 72 प्रतिशत विटामिन C और 50 प्रतिशत विटामिन A की दैनिक आवश्यकता पूरी की जा सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

Cayenne Pepper में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। शोधों के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आहार कैंसर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

Capsaicin: तीखेपन का रहस्य

इस मिर्च का तीखापन Capsaicin नामक कंपाउंड की वजह से होता है। यह सूजन (inflammation) को घटाने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है। Capsaicin वजन घटाने में भी सहायक है क्योंकि यह कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज करता है और खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इसके अलावा, यह पेट में गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम्स की वृद्धि करके पाचन को बेहतर बनाता है। Cayenne Pepper पाउडर और फ्रेश दोनों रूपों में अधिकतर ग्रोसरी स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध है।

तीखापन और इतिहास

Cayenne Pepper Jalapeño से अधिक तीखी होती है। Scoville Heat Unit (SHU) स्केल पर इसका तीखापन 30,000 से 50,000 तक मापा जाता है, जबकि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च Carolina Reaper का स्कोर 2.2 मिलियन है। इतिहास में इसका उपयोग लगभग 7,000 साल पहले Central और South America में होने लगा था। स्वाद, स्वास्थ्य लाभ और लंबी परंपरा के कारण यह आज भी दुनिया भर की किचन में एक खास जगह बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत