न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेनिफर ने कहा, असित के राखी बांधते समय असहज थीं दिशा, असित-दिलीप के झगड़े पर बोलीं ऐसा

हाल ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:05:32

2 News : जेनिफर ने कहा, असित के राखी बांधते समय असहज थीं दिशा, असित-दिलीप के झगड़े पर बोलीं ऐसा

हाल ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ। इसमें वे शो में कई सालों तक दयाबेन का किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी से राखी बंधवाते हुए नजर आए थे। दरअसल असित, दिशा के घर गए थे और उनके परिजनों की मौजूदगी में रक्षा बंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया। वीडियो में वे सभी नजर आ रहे थे। साथ ही असित और दिशा हंसते-हंसाते दिखे। इसे देख लोग अटकलें लगाने लगे कि शायद दिशा की शो में वापसी हो सकती है। दिशा ने साल 2017 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के चलते शो छोड़ दिया था।

अब इस वीडियो पर शो में लंबे समय तक रोशन भाभी या फिर कहें मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने रिएक्ट किया है। कई दफा असित पर गंभीर आरोप लगा चुकीं जेनिफर ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की। जेनिफर से जब कहा गया कि अभी काफी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें ‘दयाबेन’ असित को राखी बांध रही हैं तो इसके जवाब में जेनिफर ने कहा कि मैंने लास्ट इंटरव्यू में कहा था कि असित ने दिशा के आगे काफी हाथ-पैर जोड़े। अब उन्हें किसी तरीके से तो जस्टिफाई करना था न।

आज तक 17 साल में तो एक फोटो नहीं आई, जब दिशा ने असित को राखी बांधी हो। इस बार वीडियो करके पूरा डाला गया है। ये इमेज को कैसे क्लियर करेंगे और बोला जा रहा है कि दिशा, असित जी के घर गईं। दिशा, असित जी के घर नहीं गई, बल्कि असित और नीला उनके घर गए थे। दिशा फैंस को तो मना करती नहीं है, तो वह असित जी को क्या मना करेगी। अगर वो बोलेंगे कि मैं आ रहा हूं राखी बंधवाने। ठीक है वो बांधते होंगे बहुत साल से, लेकिन ये अचानक क्यों पब्लिक किया। उसमें दिखा रहा है कि दिशा बहुत अनकंफर्टेबल थी, वो स्माइल तक नहीं कर रही थी। बता दें कि जेनिफर ने असित पर सालों तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah,jennifer mistry,actress jennifer mistry,disha vakani,asit modi,producer asit modi,dilip joshi

जेनिफर ने कहा, दिलीप जी ने तो असित जी का कॉलर तक पकड़ लिया था

जेनिफर ने इंटरव्यू में शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी और असित की लड़ाई से पर्दा उठाया। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा कि हॉन्ग कॉन्ग में दोनों की बहुत खराब लड़ाई हुई थी। सरेआम जमकर चिल्ला-चिल्लाकर लड़ाई हुई थी। दिलीप जी ने तो असित जी का कॉलर तक पकड़ लिया था। बहुत गरमा-गरमी हो गई थी। एक बार तो बहुत ज्यादा हो गया था, इतना की सब परेशान हो गए थे कि भाई तुम प्रोड्यूसर हो, बार-बार क्या करते हो? दिलीप जी और असित जी की खूब बहस हुई थी।

बता दें कि पहले भी दोनों की लड़ाई की खबरें सामने आई थीं। इस पर असित ने दावा किया था कि ये बातें पूरी तरह से झूठ हैं और लोग शो की सक्सेस से जल रहे हैं। दूसरी ओर दिलीप ने भी इन अफवाहों का खंडन किया था। अब जेनिफर ने उनकी लड़ाई पर दावा किया है। जेनिफर का ये तक कहना है कि शो में कुछ स्टार्स को दबाया भी जाता है, क्योंकि वे लोग आवाज नहीं उठाते। बता दें TMKOC पिछले 17 सालों से ऑन एयर है और भारतीय टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सिटकॉम में से एक है।

हालांकि इसके कई प्रमुख एक्टर शो से बाहर हो गए हैं। इनमें दिशा व जेनिफर के साथ शैलेश लोढ़ा, झील मेहता, भव्य गांधी, राज अनादकत, पलक सिधवानी, गुरचरण सिंह सोढ़ी और नेहा मेहता शामिल हैं। डॉक्टर हाथी और नट्टू काका का रोल करने वाले एक्टर्स का निधन हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह