Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल पानी : मिठास और ठंडी तासीर के गुण खत्म करते हैं घबराहट, जानें और भी फायदे

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और इलैक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं यानी डीहाइड्रेशन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 7:44:34

नारियल पानी : मिठास और ठंडी तासीर के गुण खत्म करते हैं घबराहट, जानें और भी फायदे

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और इलैक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं यानी डीहाइड्रेशन की समस्या को ये खत्म करने में कारगर है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम पाया जाता है। साथ ही पाई जाती है नैचुरल चीनी। एक कप नारियल पानी में होती है 6 ग्राम शुगर। ये सभी तत्व शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

मांसपेशियों और हड्डियों को चिकना करने में मदद करते हैं। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है वे नारियल पानी का सेवन बेझिझक कर सकते हैं। मिठास और तासीर ठंडी होने के कारण ये घबराहट को खत्म करता है। एक्सरसाइज करने के बाद नारियल पानी पीना न भूलें। वर्कआउट करते समय जब पसीना निकलता है तो कई बार ऐसे में पानी की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने के लिए नारियल पानी काफी अच्छा विकल्प है।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi बुखार में नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि बुखार में नारियल पानी पीना फायदेमंद रहता है। यह हमारे शरीर में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। इससे हमारा बुखार कम हो जाता है। साथ ही शरीर का तापमान भी धीरे-धीरे संतुलित होने लगता है। तेज बुखार ही नहीं यह डेंगू जैसी बीमारी के लिए भी फायदेमंद है।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi गर्भावस्था में नारियल पानी के फायदे

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में इसे नज़रअंदाज़ करना ठीक रहता है लेकिन गर्मी के मौसम में रोज़ नारियल पानी पीना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित होता है। नारियल पानी इस कमी को भी दूर करता है। नारियल पानी के सेवन से सुबह के समय जी मिचलाना, कब्ज और थकान दूर करने में भी मदद मिलती है।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi नारियल पानी के फायदे त्वचा के लिए

क्या आप जानते हैं नारियल पानी पीने के अलावा उससे चेहरा धोने के भी कई फायदे हैं। जी हां, सिर्फ सेहत नहीं स्किन के लिए भी नारियल पानी के फायदे बहुत हैं। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो चेहरे पर पड़ने वाले मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं यह त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां से बचाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा स्किन पर होने वाली लालिमा, खुजली और स्ट्रेच मार्क्स के निशान को भी कम करता है। तो अब नारियल पानी सिर्फ पिए ही नहीं, लगाएं भी।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

अगर आप वजन कम करने करने को कोशिश में लगे हैं तो सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। इसे पीने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख भी कम लगती है। साथ ही इसमें इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi नारियल पानी के फायदे बालों के लिए

नारियल पानी के फायदे बालों के लिए भी हैं। यह बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। अगर आप बालों में मजबूती और चमक लाना चाहते हैं तो नारियल पानी से बालों को धोएं। गंजेपन से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। नारियल पानी में प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने और झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi पीलिया में नारियल पानी के फायदे

पीलिया रोग को दूर करने में नारियल पानी के फायदे अनेक हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पीलिया के रोगी को प्रतिदिन 2 हरे नारियल का पानी पीना चाहिए। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि नारियल तुरंत खोल कर तुरंत ही पानी पीना है, इसको ज्यादा देर तक रखना नहीं है। इसके सेवन से एक दिन के बाद ही यूरिन का कलर बदलना शुरू हो जाएगा। ऐसा 4-5 दिन करने के बाद बिलकुल स्वस्थ अनुभव होता है।


coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi नारियल क्रश के फायदे

नारियल पानी और मलाई मिलकर बनाते हैं नारियल क्रश। इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। नारियल क्रश मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। तुरंत ऊर्जा पाने के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है।

coconut water,coconut,coconut water medicine,coconut water advantages,skin,hair,fever,pregnancy,empty stomach,coconut crush,health article in hindi स्तन दूध के लिए नारियल पानी के फायदे

क्या आप जानते हैं, नारियल पानी स्तन दूध बढ़ाने के काम भी आता है। जी हां, अगर आप एक नई मां हैं और आपको कम दूध आने की शिकायत है तो नारियल पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे रोज़ पीने से ब्रेस्ट मिल्क में बढ़ोत्तरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology