न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वार फली : नियमित रूप से सेवन करने पर नहीं होती पेट संबंधी समस्याएं, ये रोग भी भागते

सब्जियां स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है ग्वार फली, जो हरे रंग की फली होती है। यह लेगुमिनोसे ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:38:59

ग्वार फली : नियमित रूप से सेवन करने पर नहीं होती पेट संबंधी समस्याएं, ये रोग भी भागते

सब्जियां स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है ग्वार फली, जो हरे रंग की फली होती है। यह लेगुमिनोसे परिवार से संबंध रखती है। इसका वैज्ञानिक नाम सिआमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा है। इसका उपयोग सब्जी बनाने के अलावा औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये पोषक तत्व मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल व हृदय की बीमारी जैसी कई समस्याओं से बचाने या फिर उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सर्दी हो या गर्मी आपने बाजार में कुछ ऐसी सब्जियों को देखा होगा, जो पूरे सालभर उपलब्ध होती हैं और काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है ग्वार की फली, जिसे अंग्रेजी भाषा में क्लस्टर बीन से भी जाना जाता है। ग्वार की फली सालभर उपलब्ध रहने वाली एक लेग्युमिनस प्रकार की सब्जी है।

हालांकि यह एक आम प्रकार की सब्जी है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। ज्यादातर लोग सर्दियों के दिनों में ग्वार की फली खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे गर्मियों में नहीं खा सकती हैं। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको निश्चित रूप से इस सब्जी का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए गर्मियों में फायदेमंद है ये सब्जी।

cluster beans,cluster beans vegetable,heart,diabetes,pregnancy,digestion,hungry,health article in hindi

- ग्वार की फली में ग्वार गम निकलता है जो अक्सर कब्ज, दस्त और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के प्राकृतिक उपचार में कारगर साबित होता है। नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करने पर आपको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

- वे लोग, जो ये शिकायत करते हैं कि उन्हें भूख नहीं लगती है उन्हें नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। ग्वार की फली भूख बढ़ाती है, पाचन शक्ति सुधारती है, जिसके कारण आपमें खाने की इच्छा जगती है। दरअसल ग्वार की फली में मौजूद फाइबर मल प्रवृत्ति को बेहतर बनाकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

cluster beans,cluster beans vegetable,heart,diabetes,pregnancy,digestion,hungry,health article in hindi

- अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपको नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती है। दरअसल ग्वार की फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है साथ ही इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स, आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक है।

cluster beans,cluster beans vegetable,heart,diabetes,pregnancy,digestion,hungry,health article in hindi

- ग्वार की फली आपके दिल के लिए भी काफी अच्छी है क्योंकि ये एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। ग्वार की फली में मौजूद डायटरी फाइबर, फोलेट, और पोटेशियम हृदय संबंधी समस्याओं से सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।

cluster beans,cluster beans vegetable,heart,diabetes,pregnancy,digestion,hungry,health article in hindi

- ग्वार की फली गर्भावस्था के दौरान आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड के स्रोत के रूप में काफी फायदेमंद मानी जाती है। कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर ग्वार की फली गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है। इतना ही नहीं आयरन की मौजूदगी के कारण ग्वार की फली एनीमिया में भी फायदेमंद मानी जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग