न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तेजस्वी बनें मुख्यमंत्री, हम रहेंगे किंगमेकर' - बोले तेज प्रताप, मैं ही हूं दूसरा लालू यादव

तेज प्रताप यादव ने खुद को दूसरा लालू यादव बताते हुए कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें और वे खुद किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। अनुष्का यादव विवाद के बाद पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर तेज प्रताप ने आरजेडी पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:18:22

'तेजस्वी बनें मुख्यमंत्री, हम रहेंगे किंगमेकर' - बोले तेज प्रताप, मैं ही हूं दूसरा लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुद को अपने पिता लालू प्रसाद यादव का असली राजनीतिक वारिस बताया है। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि वह ही ‘दूसरे लालू यादव’ हैं और शायद इसी वजह से लोग उन्हें लगातार टारगेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का यादव से कथित रिश्ते को लेकर विवादों में आए तेज प्रताप पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिए गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए खुद को किंगमेकर की भूमिका में रहने की बात कही — एक ऐसा बयान जो राजनीति के गलियारों में हलचल मचा सकता है।

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा, "जो लोग मुझे टारगेट कर रहे हैं, वो अच्छी तरह जानते हैं कि दूसरा लालू यादव यही है। मेरी आवाज़, मेरी शैली और मेरी ज़मीन से जुड़ी सोच बिल्कुल पापा जैसी है। कई लोगों ने भी यही कहा है, और शायद यही बात उन्हें खटकती है।"

तेज प्रताप ने खुद को ज़मीन से जुड़ा इंसान बताते हुए कहा कि वह जनता के असली मुद्दों को उठाते हैं, डरना उनकी फितरत में नहीं है। उन्होंने अपने पिता लालू यादव की राजनीति को अपना आइना बताया और कहा कि उनके अंदाज को ही आगे बढ़ा रहे हैं।

जब बात अपने भाई तेजस्वी यादव की आई, तो उन्होंने बिना किसी ईर्ष्या या विरोध के कहा, "तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें, इससे बेहतर क्या हो सकता है? हम पूरा समर्थन देंगे। हमारा रोल किंगमेकर का रहेगा।"

आरजेडी से निष्कासन पर तेज प्रताप ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी में और भी कई लोग हैं जिनसे नुकसान हो सकता है, फिर सिर्फ उन्हें ही क्यों निशाना बनाया गया? हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपने माता-पिता या भाई पर किसी प्रकार का आरोप नहीं है।

बदलते राजनीतिक हालात पर बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अभी थोड़ी उथल-पुथल जरूर है लेकिन वह चीजों को संभालने में लगे हुए हैं। तेजस्वी अपना काम कर रहे हैं और उन्हें भी किसी से रिश्ते खराब नहीं करने।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंध हैं, जो राजनीति से अलग हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा,

"राजनीति में अपने लोग ही सबसे ज्यादा साथ निभाते हैं"

बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से पिछले महीने एक लड़की, अनुष्का यादव, के साथ तस्वीर पोस्ट हुई थी। इसमें उनके बीच 12 साल से रिलेशनशिप में होने का दावा किया गया था। हालांकि कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट हुआ और एक नए पोस्ट में तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगीं और अगले ही दिन लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और साथ ही परिवार से भी बेदखल करने की घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत