न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के साथ जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील, अमेरिका-चीन समझौते पर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि भारत के साथ जल्द एक बड़ी ट्रेड डील फाइनल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता साइन हो चुका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:11:28

भारत के साथ जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील, अमेरिका-चीन समझौते पर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर अहम अपडेट दिया है, जिसे लेकर दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं। ट्रंप ने गुरुवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत के साथ जल्द ही बहुत बड़ी ट्रेड डील फाइनल की जाएगी।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव की लहर है और प्रमुख देश नए सहयोग की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं, जो पिछले कई महीनों से चर्चा में था।

बता दें कि अप्रैल में ट्रंप ने भारत को अमेरिका संग ट्रेड डील करने के लिए 90 दिनों की मोहलत दी थी। यह समयसीमा अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है और 8 जुलाई को खत्म हो जाएगी। ऐसे में ट्रंप का यह बयान काफी मायने रखता है।

गुरुवार को वाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "हमने अभी-अभी चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हम हर किसी के साथ डील नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक और सौदा करने जा रहे हैं, भारत के साथ, एक बहुत बड़ा सौदा।"

चीन संग हुए समझौते में क्या है खास?

इस मौके पर ट्रंप ने यह भी जोड़ा, “हम भारत संग समझौता कर रहे हैं। चीन के साथ भी। जो कभी नहीं हो सकता था, हम वह काम कर रहे हैं।"

ट्रंप ने यह जताया कि अमेरिका अब ऐसे समझौतों पर ध्यान दे रहा है जो पारस्परिक लाभ की भावना पर आधारित हों। उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों देशों के साथ अमेरिका के संबंध लंबे समय से अच्छे रहे हैं और आगे भी बेहतर बने रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने चीन के साथ हुई डील की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की, लेकिन संकेत जरूर दिए कि यह एक रणनीतिक कदम है।

हर देश से नहीं होगी डील

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका सभी देशों के साथ समझौते करने के मूड में नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “हम हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहे हैं। कुछ देशों को हम बस एक चिट्ठी भेजकर बहुत-बहुत धन्यवाद कहेंगे। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत टैक्स भुगतान करना होगा।"

इस बात से यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका अब सिर्फ उन्हीं देशों के साथ समझौते करेगा जो पारदर्शिता और निष्पक्षता की शर्तों पर खरे उतरते हों। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका व्यापार के लिए हमेशा उत्सुक और तैयार है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की संभावनाएं

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में यू.एस.-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच पर बोलते हुए अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। वहीं, 10 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक निष्पक्ष व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिससे भारत और अमेरिका दोनों को बराबर का फायदा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स