न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल रक्षा मंत्री का सनसनीखेज बयान: 'मौका मिलता तो खामेनेई को भी मार गिराते'

ईरान और इजरायल के बीच तनाव के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर मौका मिलता तो वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को भी मार गिराते। इस बयान से दोनों देशों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:29:46

इजरायल रक्षा मंत्री का सनसनीखेज बयान: 'मौका मिलता तो खामेनेई को भी मार गिराते'

ईरान और इजरायल के बीच भले ही सीधी जंग खत्म हो गई हो, लेकिन शब्दों की जंग अब और भी ज्यादा तीखी हो गई है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तीखे और आक्रामक बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ का एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि अगर हमें सही मौका मिलता, तो हम ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को भी खत्म कर देते।

"हमने बहुत कोशिश की, लेकिन मौका नहीं मिला" – कैट्ज़

द इजरायल टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने इजरायली चैनल 13 को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि इजरायल ने खामेनेई को खत्म करने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें वो अवसर कभी नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इजरायल की नीति बिल्कुल साफ है – अगर जरूरी हो, तो ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की मदद से हवाई नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है, ताकि वह दोबारा परमाणु हथियारों या मिसाइलों पर काम शुरू न कर सके।

उन्होंने कहा, “अगर खामेनेई हमारी रेंज में होता, तो वह भी मारा गया होता। लेकिन जब उसने खुद को एक बंकर में छिपा लिया और अपने कमांडरों से संपर्क तोड़ लिया, तो उसे ट्रैक कर पाना मुश्किल हो गया।”

अमेरिका की इजाजत नहीं ली गई – कैट्ज़ का स्पष्ट जवाब

जब इंटरव्यू में कैट्ज़ से पूछा गया कि क्या इस संभावित ऑपरेशन के लिए अमेरिका से इजाजत ली गई थी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “ऐसे मामलों में हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती।” यानी इजरायल अपने सामरिक फैसलों में पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से निर्णय लेता है।

खामेनेई का जवाबी हमला – “ईरान ने अमेरिका को तमाचा मारा”

वहीं दूसरी ओर, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को अपने पहले सार्वजनिक बयान में अमेरिका और इजरायल को जमकर चेतावनी दी। उन्होंने ईरान की ओर से इसराइल पर मिली “जीत” का दावा करते हुए कहा कि, “हमने अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा है।”

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो संदेश में खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो इजरायली शासन का अंत निश्चित था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका को इस युद्ध से कोई लाभ नहीं हुआ।

मिसाइल हमले का जिक्र और भविष्य की चेतावनी

खामेनेई ने अपने भाषण में कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए ईरानी मिसाइल हमले का संदर्भ देते हुए कहा, “इस्लामिक गणराज्य विजयी रहा और उसने अमेरिका को सबक सिखाया।” उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “ईरान की पहुंच क्षेत्र के सभी अमेरिकी अड्डों तक है, और जरूरत पड़ने पर वह फिर से हमला कर सकता है। अगर दुश्मन कोई आक्रमण करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

इस पूरी बयानबाजी से यह स्पष्ट है कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव अभी भी चरम पर है, और इस जुबानी जंग के बीच किसी भी समय हालात फिर से गरमा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब