न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘सितारे जमीन पर’: आमिर-जैनेलिया की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, 7वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की है। इमोशनल और एंटरटेनिंग कहानी के चलते फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिले हैं। 7वें दिन भी फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:34:24

बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘सितारे जमीन पर’: आमिर-जैनेलिया की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, 7वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उनकी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और आते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ बेहद क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आ रही हैं।

जैसे ‘तारे जमीन पर’ ने अपनी इमोशनल स्टोरी से सभी को रुला दिया था, वैसे ही 'सितारे जमीन पर' की कहानी भी दर्शकों को भावनाओं के गहरे समंदर में डुबो रही है। फिल्म में आमिर की जबरदस्त परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से सराहना मिल रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म को शानदार रिव्यू दिए हैं, और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने आते ही धमाल मचा दिया है।

निर्देशक आर एस प्रसन्ना की इस फिल्म ने अपने रिलीज के 7वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि अच्छी कहानियों का जादू कभी फीका नहीं पड़ता। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कमाल दिखाया है।

सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आमिर ने बटोरी करोड़ों की कमाई

'सितारे जमीन पर' एक दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको हंसी के साथ-साथ आंखों में आंसू भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनकर उभरी है। खास बात यह है कि आमिर और जेनेलिया की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 10.7 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की। इसके बाद हर दिन इसका कलेक्शन दिलचस्प बना रहा।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7वें दिन यानी बुधवार को इसने 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म की टोटल कमाई 89.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो कि वाकई में काबिले-तारीफ है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड में यह आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर सकता है।

डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट देखें:

डे 1: ₹10.7 करोड़

डे 2: ₹20.2 करोड़

डे 3: ₹27.25 करोड़

डे 4: ₹8.5 करोड़

डे 5: ₹8.5 करोड़

डे 6: ₹7.25 करोड़

डे 7: ₹6.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट अगर दमदार हो, तो दर्शक खुद सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अगले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और कितनी ऊंचाई हासिल करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी