न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पास आते ही लोग जाने लग जाते हैं दूर! कारण-दांतों की सड़न, ये घरेलू चीजें दूर करेगी समस्या

दांतों में कीड़े यानी कैविटी की समस्या बच्चों में अधिक देखने को मिलती है। हालांकि बड़े भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। दांत में कीड़े ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 June 2021 12:14:28

पास आते ही लोग जाने लग जाते हैं दूर! कारण-दांतों की सड़न, ये घरेलू चीजें दूर करेगी समस्या

दांतों में कीड़े यानी कैविटी की समस्या बच्चों में अधिक देखने को मिलती है। हालांकि बड़े भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। दांत में कीड़े तब लगते हैं, जब आप कुछ भी खाने के बाद सही से कुल्ला नहीं करते। जो आगे चलकर असहनीय दर्द का कारण बन जाता है। जिससे आप न तो ठीक ढंग से खा पाते और ना पी पाते हैं।

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया (लार, खाद्य कणों एवं अन्य पदार्थों के साथ) दांतों की सतह पर जमा होने लगते हैं जिसे प्लॉक कहा जाता है। प्लॉक में मौजूद बैक्टीरिया खाने में मौजूद शुगर एवं कार्बोहाइडेट को अम्ल में परिवर्तित कर देता है। इसी अम्ल के कारण दांत खोखले होने लगते हैं, तो आइए जानते है दांतों की सड़न को दूर करने के घरेलू उपाय :-

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

हल्दी

हल्दी को कैविटी दर्द से राहत प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मसूढ़ों को स्वस्थ रखने के साथ बैक्टीरियल संक्रमण के कारण दांतों के गिरने की समस्या को भी रोकता है। प्रभावित दांत पर थोड़ा सा हल्दी पाउडर लगाकर इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

नमक

अगर आपके दांतों में कुछ ज्यादा ही कीड़े लग गए हैं तो गुनगुने पानी में नमक डालकर उससे कुल्ला करें। ऐसा करने से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही टूथपेस्ट की मदद से दांतों को साफ रखें।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

नीम

नीम से दातुन करने से कैविटी की समस्या दूर होती है। आज भी गांव में लोग नीम से दातुन करते हैं, तभी उनके दांत काफी मजबूत होते हैं। दातुन से मसूड़ों और दांतों से संबंधित दूसरी समस्याएं भी नहीं होती हैं। नीम में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण दांतों में लगने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

लौंग

लौंग कैविटी के साथ-साथ किसी भी तरह की दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण होती है। लौंग के तेल को इस परेशानी में और बेहतर माना जाता है। लौंग को एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त माना जाता है जो दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें किसी प्रकार के संक्रमण से भी सुरक्षित रखने में मदद करती है।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

मुलेठी

मुलेठी की जड़ दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। मुलेठी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के कारण होने वाली कैविटी का विकास रोकने में मदद करता है। इसके अलावा यह जड़ी-बूटी प्लॉक को कम करने में भी मदद करती है।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

आंवला

यह सिर्फ एक फल ही नहीं है, यह एक जड़ी-बूटी है जो कैविटी के इलाज में मददगार है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है जो बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह संयोजी ऊतक के विकास को बढ़ावा देकर मसूड़ों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

bad breath,healthy teeth,teeth,bad smell,bacteria,acid,toothache,turmeric,neem ka datun,garlic,salt,clove,health article in hindi

लहसुन

जैसा कि आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली चबाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन दांतों में कीड़े भी नहीं बनने देता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो कैविटी को दूर करने में सक्षम है। लहसुन चबाने से मसूड़ों की समस्या भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन

शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच