न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में जरूरी हैं शरीर की इम्यूनिटी, ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपको रखेंगी स्वस्थ

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की जानकारी देने जा रहे हैं जो न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होती हैं, बल्कि इससे कई अन्य तरह की परेशानियां भी दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 9:19:26

सर्दियों में जरूरी हैं शरीर की इम्यूनिटी, ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपको रखेंगी स्वस्थ

सर्दियों का मौसम जारी हैं और ऊपर से कोरोना, डेंगू जैसी कई बीमारियों का प्रकोप लगातार फैल रहा हैं। कमजोर इम्यूनिटी से ग्रसित व्यक्ति को हमेशा सर्दी-जुकाम, बलगम वाली खांसी, जल्दी थकान जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इन दिनों में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी इम्युनिटी में सुधार करने की जरूरत होती हैं। इसके लिए आप आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं जो आंतरिक तंत्र को मजबूत करे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की जानकारी देने जा रहे हैं जो न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होती हैं, बल्कि इससे कई अन्य तरह की परेशानियां भी दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

गिलोय

आयुर्वेद में सदियों से गिलोय का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। गिलोय के अर्क में कई ऐसे घटक जैसे- एल्कलॉइड, स्टेरॉयड, ग्लाइकोसाइड और पॉलीसेकेराइड मौजूद होते हैं, जिनमें एंटीडायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीहेपेटोटॉक्सिक और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण मौजूद होते हैं। गिलोय के इन्हीं गुणों के कारण आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। गिलोय के अर्क या फिर रस का सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

जिनसेंग

जिनसेंग एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह आपको बाजार में आसानी से मिल सकती है। इसका इस्तेमाल आप चाय, पाउडर या फिर काढ़े के रूप में कर सकते हैं। अध्ययन के मुताबिक, जिनसेंग का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ाई जा सकती है। साथ ही यह अन्य संक्रामक बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसका सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

अदरक

आयुर्वेद में अदरक का भी खास महत्व है। अदरक का इस्तेमाल आयुर्वेद की कई दवाइयों को तैयार करने के लिए किया जाता है। अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन करें। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और प्रतिरक्षा पोषण से भरा होता है। साथ ही यह कैंसररोधी गुणों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप अदरक से तैयार काढ़ा या फिर चाय का सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। अदरक का काढ़ा या फिर चाय को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

हल्दी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। रोजाना हल्दी युक्त काढ़ा, हल्दी की चाय और हल्दी वाला दूध पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मॉड्यूलेट करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि हल्दी के इस्तेमाल से इम्यूनिटी को बढ़ाई जा सकती है।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

सहजन की पत्तियां

सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल करके भी आप इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। आयुर्वेद में कई बीमारियों को दूर करने के लिए सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्च के मुताबिक, सहजन की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में असरदार हो सकती है। सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। कई लोग इसका सेवन पाउडर या फिर सब्जियां बनाकर करते हैं। वहीं, साग के रूप में भी आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

मक्खन या घी

घी बेहद पौष्टिक होता है और आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करके आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। ये विटामिन ए, के, ई, ओमेगा -3 और ओमेगा 9 जैसे आवश्यक फैटी एसिड के लाभों से भरपूर होता है। इसके अलावा ये हेल्दी फैट और ब्यूटायरेट का भी स्रोत है। घी आपके शरीर को गर्म रखता है, पाचन को बढ़ावा देता है, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, आपकी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है। कोशिश करें कि अपने भोजन के साथ एक चम्मच घी लें। घी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

गुड़

गुड़ खाना एक हेल्दी विकल्प है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल जैसे जिंक और सेलेनियम भरपूर होता है। ये मिनरल संक्रमण के खिलाफ इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। ये आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गुड़ आपके श्वसन तंत्र को साफ करने में भी मदद कर सकता है।

Health tips,health tips in hindi,superfoods,immunity booster

तुलसी के पत्ते

लगभग हर भारतीय घर में पाई जाने वाली हरी पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये संक्रमण का इलाज करने और इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। पत्तियां विटामिन ए, सी, और के और कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे मिनरल में भी समृद्ध हैं। आप रोज सुबह नाश्ते से पहले तुलसी के कुछ पत्तों को चबा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग