न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर आयु वर्ग के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानियां बरतनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 12:41:13

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर आयु वर्ग के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे में आपको स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर को इस काबिल बनाने की जरूरत होती हैं कि वह किसी भी बीमारी का सामना कर सकें। इसके लिए आप डिटॉक्स ड्रिंक्स की मदद ले सकते हैं जो टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं और आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सेहतमंद बना सकते है साथ ही इनका नियमित सेवन वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में...

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

सेब और दालचीनी का ड्रिंक

सेब और दालचीनी शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। जब भी इस डिटॉक्स ड्रिंक बनानी है तो सेब को काटकर पानी में डाल दें। साथ ही दालचीनी का एक टुकड़ा भी डाल दें। कम से कम आधे घंटे तक दोनों को पानी में रहने दे। फिर इस पानी को पिएं। ये ड्रिंक वजन कम करने के लिए काफी मदद करता है।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

एप्पल साइड विनेगर

एप्पल साइड विनेगर भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता हैं साथ ही शरीर का पीएच लेवल भी बनाए रखने में यह सहायता करते हैं। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे बनाने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच एप्पल साइड विनेगर मिलाएं। मिठास बढ़ाने के लिए आप शहद या फिर चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय में फ्लेवोनॉयड पाया जाता है जो नींद न आने की समस्या को दूर करता है। ये चाय आपकी नसों को आराम देती है और आपको नींद का एहसास दिलाती है। इसके अलावा यह पाचन के साथ सर्दी-खांसी की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। अगर आप सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान है, तो कैमोमाइल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह आपको बंद नाक से राहत दिला सकता है। साथ ही एक शोध में यह बात भी सामने आई है कि कैमोमाइल चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन घटाने में सहायक है। कैमोमाइल चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें कैमोमाइल फूल मिलाएं और इसे अच्छी तरह उबालें। अब इसे छान लें और स्वाद के लिए इसमें चीनी या गुड़ मिला सकते हैं।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

खीरा-पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक

खीरा और पुदीना का सेवन पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता हैं। साथ ही इन दोंनो को मिलाकर बनाई गई ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। आप इसे बनाने के लिए खीरे और पुदीने के पत्तों को मिक्सी में थोड़े पानी के साथ पीस लें। इसके बाद पल्प को छान कर फेंक दें। अब इसमें नींबू का रस, काला नमक डालें और जरूरत पड़ने पर पानी में मिला लें। ड्रिंक को गिलास में डालें और कम से कम दिन में 2-3 बार पिएं।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

तुलसी चाय

तुलसी के अंदर एंटीवायरस, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम आदि महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। तुलसी चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी उबालकर उसमें चाय की पत्ती को डालें। इसके कुछ देर बाद उसमें तुलसी के पत्ते धोकर डालें। थोड़ी देर मिश्रण को बनने दें और उसके बाद एक कप में छान लें। अब बनी चाय में शहद या चीनी स्वाद अनुसार मिलाएं और सेवन करें।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

खीरा और धनिया स्मूदी

खीरा और धनिया का मिश्रण कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में असरदार है। धनिया की पत्तियां थायराइड की परेशानी को कंट्रोल कर सकती हैं। खीरा और धनिए से तैयार स्मूदी डायबिटीज की परेशानियों को भी कंट्रोल में रख सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे ब्यक्तियों के लिए भी यह स्मूदी काफी फायदेमंद हो सकता है। खीरा और धनिया की स्मूदी तैयार करने के लिए आप पहले खीरे को अच्छी तरह से धोकर काट ले। अब मिक्सर ग्राइंडर जार में धनिया और खीरे को डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसे जूस के गिलास में भर दे। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर को मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट स्मूदी तैयार है।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन वजन घटाने से लेकर हार्ट की बीमारियों को कम करने में सहायक है। ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो पाचन के लिए भी सहायक है। ग्रीन टी में पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में सहायक है। ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्रीन टी पीने का सही समय नाश्ता या फिर खाने के एक से डेढ़ घंटे के बाद का होता है। ग्रीन टी तैयार करने के लिए आप ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में मिलाएं। फिर इसमें पुदीने के पत्ते, शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 3-4 मिनट के बाद टी बैग्स निकाल लें।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

दालचीनी से बना डिटॉक्स ड्रिंक

डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर, हृदय स्वास्थ्य पर काम करने तक दालचीनी के कई फायदे हैं। दालचीनी एक शक्तिशाली औषधीय मसाला है जो पाचन, वजन घटाने और स्किन को चमकदार बनाने तक कई फायदे दे सकता है। ये न टॉक्सिन को बाहर निकालता है, बल्कि एक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और मेटाबॉल्ज्मि को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए 1 एक कप पानी उबालें और उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे एक कप में छान लें और फिर उसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिक्स करें। इसे बनाने के लिए ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 कप पानी लें। इन तीनों को मिक्स कर और सुबह खाली पेट पिएं।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 9 डिटॉक्स ड्रिंक्स, वजन घटाने में भी मददगार

ABC डिटॉक्स ड्रिंक

आप सेब, चुकंदर और गाजर का इस्तेमाल करके भी डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं। इन तीनों को मिलाकर आप एक बेहतरीन ड्रिंक बना सकते हैं। इस डिटॉक्स ड्रिंक में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी