Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेड 2 का ट्रेलर जारी, अजय पर भारी पड़ते नजर आए रितेश, रोमांचक होगा टकराव, अखरती है गति

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें अजय अपने सफलतम किरदार अमय पटनायक में लौटे हैं। इस बार वाणी कपूर उनकी पत्नी के रूप में नजर आएंगी। ट्रेलर में रितेश देशमुख ने शानदार प्रदर्शन किया है और अजय के साथ उनकी टक्कर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 3:13:13

रेड 2 का ट्रेलर जारी, अजय पर भारी पड़ते नजर आए रितेश, रोमांचक होगा टकराव, अखरती है गति

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के मेकर्स ने फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को आज जारी कर दिया। ट्रेलर सस्पेंस और रोमांच से भरपूर नजर आ रहा है। अजय एक बार फिर से अपने सफलतम किरदार अमय पटनायक में लौटे हैं, जबकि इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभावित रितेश देशमुख ने किया है। इस अदाकार को हिन्दी सिनेमा में क्योंकर कमतर आंका गया है यह आज तक समझ में नहीं आया है। अपनी हर फिल्म में वे हमेशा बेहतरीन रहे हैं विशेष रूप से खल भूमिका में। एक विलेन को दर्शक आज तक भूल नहीं पाए हैं। भले ही वे रेड-2 में सौरभ शुक्ला जैसा किरदार न निभा पाएं, लेकिन ट्रेलर में रितेश की स्क्रीन प्रेजेंस प्रभावशाली है। रितेश और अजय देवगन को आमने-सामने देखना मजेदार होने वाला है।

ऐसा है रेड 2 का ट्रेलर


ट्रेलर में अजय देवगन रितेश देशमुख के घर पर छापा मारते नजर आ रहे हैं, जो एक भ्रष्ट राजनेता दादा मनोहर भाई का किरदार निभा रहे हैं। दोनों के बीच तीखी झड़प देखने को मिल रही है। दिलचस्प घटनाक्रम में मनोहर भाई रामेश्वर सिंह के भतीजे हैं। साल 2018 में आई फिल्म रेड में यह किरदार सौरभ शुक्ला ने निभाया था। इसके अलावा सुप्रिया पाठक सीक्वल में रितेश की मां की भूमिका में नजर आएंगी। अजय और रितेश के बीच टकराव इस फिल्म की स्टोरीलाइन है। इसके अलावा, सिंघम अभिनेता इस फिल्म में अपनी 75वीं रेड करते नजर आएंगे। ऐसे में पूरा मामला काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया जाएगा।

'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जबकि भूषण कुमार फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल नजर आएंगे। आपको बता दें कि रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड का सीक्वल है। दर्शकों ने रेड को खूब पसंद किया और फिल्म ने खूब कमाई भी की। ये अजय देवगन की सबसे कमाल की फिल्मों में से एक रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'रेड 2' को भी दर्शकों का 'रेड' जैसा ही प्यार मिलेगा या फिर फिल्म देखने के बाद दर्शक निराश होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका