Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2026 ईद पर होगा बड़ा क्लैश, टॉक्सिक से टकराएगी लव एंड वार, कौन जीतेगा जंग कौन बनेगा बादशाह

आगामी वर्ष ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की लव एंड वार और टॉक्सिक का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह दोनों फिल्में अपनी स्टार कास्ट और निर्माता निर्देशकों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह दोनों फिल्में इन दोनों सितारों की पिछली ब्लॉक बस्टर रही फिल्मों—एनिमल और केजीएफ-2 के बाद प्रदर्शित होने वाली फिल्में हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। अब दोनों के एक साथ प्रदर्शित होने से बॉक्स ऑफिस को तगड़ा नुकसान होगा इसमें कोई दोराय नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 2:53:50

2026 ईद पर होगा बड़ा क्लैश, टॉक्सिक से टकराएगी लव एंड वार, कौन जीतेगा जंग कौन बनेगा बादशाह

सिनेमाई परदे पर बड़े सितारों की फिल्मों का एक साथ एक ही दिन आना कोई नई बात नहीं है। जब घरों में टीवी और ओटीटी नहीं था तब भी एक ही दिन सितारों की फिल्मों का प्रदर्शन होता था और दर्शक अपनी पसन्द के अनुसार फिल्मों को देखते हुए उन्हें हिट और असफल बना देते थे। लेकिन आजकल के दौर में यदि दो बड़ी फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो निर्माताओं से पहले सिनेमाघरों में यह जंग छिड़ जाती है कि कौन सी फिल्म को ज्यादा शोज में दिखाया जाए। या कौन सी फिल्म को दर्शक ज्यादा देखना पसन्द करेंगे।

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दीपावली के मौके पर दो बड़ी फिल्में—सिंघम अगेन और भुल भुलैय्या 3 का प्रदर्शन हुआ। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को देखा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर विजयश्री भुल भुलैय्या 3 को मिली। अब कमोबेश यही स्थिति आगामी वर्ष 2026 ईद के मौके पर होने जा रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार आगामी वर्ष ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की लव एंड वार और टॉक्सिक का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह दोनों फिल्में अपनी स्टार कास्ट और निर्माता निर्देशकों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह दोनों फिल्में इन दोनों सितारों की पिछली ब्लॉक बस्टर रही फिल्मों—एनिमल और केजीएफ-2 के बाद प्रदर्शित होने वाली फिल्में हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। अब दोनों के एक साथ प्रदर्शित होने से बॉक्स ऑफिस को तगड़ा नुकसान होगा इसमें कोई दोराय नहीं है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही लव एंड वार में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्‌ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। विक्की इन दोनों सितारों के साथ पहले संजू और राजी में काम कर चुके हैं और इन दिनों अपनी वर्ष 2025 में प्रदर्शित फिल्म छावा को लेकर खासी सुर्खियों में हैं। छावा की सफलता के बाद दर्शकों का उत्साह विक्की कौशल में बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर केजीएफ-2 की जबरदस्त सफलता के बाद यश टॉक्सिक के जरिये दर्शकों से रूबरू होने जा रहे हैं। यश को लेकर दर्शकों में जो उन्माद है वह किसी से छुपा नहीं है। यश रणबीर कपूर और विक्की कौशल पर भारी पड़ेंगे यह तय है।

साउथ एक्टर यश साल 2022 में आई फिल्म केजीएफ 2 के बाद से पर्दे से दूर हैं। अब वो अगले साल फिल्म टॉक्सिक:ए फेरीटेल फॉर ग्रोनअप्स से 4 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं। हाल ही में यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का लेटेस्ट पोस्ट रिलीज हुआ जिसके मुताबिक ये फिल्म अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दमदार है पोस्टर

यश की टॉक्सिक का कुछ महीने पहले ही टीजर रिलीज हुआ था जिससे फैंस को फिल्म की झलक मिली थी। फिल्म गैंगस्टर के इर्द-गिर्द है। टीजर में हीरो एक क्लब में जाते दिख रहा था। ये मूवी 1940 और 1950 के दशक में हॉलीवुड में चर्चित फिल्म शैली पर बेस्ड है।

गैंगस्टर बनेंगे यश

टॉक्सिक के पोस्टर में यश हैट लगाए और हाथ में एके 47 पकड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे आग जल रही है जो फिल्म के थीम को सेट करती है। पोस्ट और टीजर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉक्सिक एक गैंग वॉर पर बेस्ड फिल्म है जिसमें भरपूर मारपीट औऱ खून-खराबा देखने को मिलेगा।

20 मार्च, 2026 को रिलीज होगी लव एंड वॉर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रदर्शन की तिथि को काफी पहले से घोषित कर दिया गया था। हालांकि भंसाली की लव एंड वार पहले क्रिसमिस 2025 पर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने भी अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में कुछ दिन पहले ही बदलाव किया है। जबकि अभिनेता यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक की प्रदर्शन तिथि में कल फेरबदल करते हुए उसे आगामी वर्ष 19 मार्च को प्रदर्शित करने की घोषणा की। जबकि उनकी फिल्म पहले 10 अप्रैल 2025 को प्रदर्शित होने वाली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका