Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: खंडवा में बड़ा हादसा, कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कुंडावत गांव में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई। कुएं की सफाई करते समय जहरीली गैस के रिसाव से हादसा हुआ। अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं और दो की तलाश जारी है। खंडवा के कलेक्टर और SP ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 9:55:36

MP: खंडवा में बड़ा हादसा, कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कुंडावत गांव में गुरुवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई। यह हादसा एक पुराने कुएं की सफाई के दौरान हुआ। अब तक, 6 शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो और शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि गांव में गणगौर माता का विसर्जन करने से पहले कुएं की सफाई करने का निर्णय लिया गया था। पहले तीन लोग कुएं में उतरे, लेकिन अचानक उनकी आवाज़ आना बंद हो गई। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए 5 और लोग कुएं में गए, और कुछ समय बाद उनकी भी आवाज़ें बंद हो गईं।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पंधाना थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता, SP मनोज कुमार राय और SDM बजरंग बहादुर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। यह घटना पूरी ग्रामीण समुदाय को झकझोर देने वाली है, और प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है।

खंडवा के SP मनोज कुमार राय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुएं में दलदल और कचरे की वजह से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे यह भयंकर हादसा हुआ। अब तक छह शवों को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है, और दो शवों की तलाश जारी है।

एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि गणगौर माता के विसर्जन के लिए तीन लोग कुएं की सफाई करने उतरे थे, और संभवतः उन्हें बचाने के लिए पांच और लोग कुएं में उतरे। अफसोस की बात यह है कि सभी लोग कुएं में डूब गए।

इस दर्दनाक हादसे पर खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनकी पहचान निम्नलिखित है:

राकेश पिता हरी (21 वर्ष)
वासुदेव पिता आत्माराम (40 वर्ष)
अर्जुन पिता गोविंद (35 वर्ष)
गजानन पिता गोपाल (35 वर्ष)
मोहन पिता मंसाराम पटेल (पूर्व सरपंच) (48 वर्ष)
अजय पिता मोहन (25 वर्ष)
शरण पिता सुखराम (37 वर्ष)
अनिल पिता आत्माराम (25 वर्ष)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology