Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांचक और दमदार फिल्म की झलक देता है केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर, बेहतरीन कोर्ट ड्रामा की उम्मीद

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर निर्मित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की न्यायिक लड़ाई और सी. शंकरन नायर के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक मुकदमे को दर्शाती है। सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस दमदार कोर्ट ड्रामा फिल्म को दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 3:45:25

रोमांचक और दमदार फिल्म की झलक देता है केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर, बेहतरीन कोर्ट ड्रामा की उम्मीद

स्काई फोर्स के जरिये बॉक्स ऑफिस पर फिर से सफलता प्राप्त करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई केसरी से बिलकुल अलग है। करण जौहर ने केसरी को अब फ्रेंचाइजी में तब्दील कर लिया है। अपने टीजर से ही बेहतरीन फिल्म का संकेत देने वाली 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज, 3 अप्रैल को रिलीज किया गया है।

जारी किए गए ट्रेलर में भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयों में से एक की कहानी की झलक मिलती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की स्थिति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वकील सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई को दर्शाती है।

गुरुवार को फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर केसरी चैप्टर 2 का दमदार ट्रेलर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, 'एक आदमी, उसका साहस, उसके शब्द - जिसने पूरे साम्राज्य को हिलाकर रख दिया, अब तक बोले गए सबसे चौंकाने वाले झूठ को उजागर करें, हमारे इतिहास के सबसे काले अध्याय को उजागर करें, जलियांवाला बाग त्रासदी के पीछे की सच्चाई को उजागर करें, केसरी चैप्टर 2 - ट्रेलर आउट. सिनेमाघरों में, 18 अप्रैल को.'

करण सिंह त्यागी निर्देशित यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है।

फिल्म का ट्रेलर एक सशक्त, दमदार और झकझोरने वाली फिल्म का संकेत देता है। 3 मिनट के ट्रेलर में जघन्य हत्याकांड की एक सशक्त झलक दिखाई गई है, जो यह संकेत देती है कि अरसे बाद परदे पर कोई मजबूत कोर्ट ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक ऐसा कोर्ट ड्रामा जो अपने संवादों और अदाकारों द्वारा व्यक्त की गई सशक्त भावाभिव्यक्ति के जरिये दर्शकों को 106 साल पुराने घटित घटनाक्रम से स्वयं को जोड़ने में सफल होगा।

अक्षय कुमार अब अपनी उम्र के अनुरूप किरदारों का चयन करने लगे हैं। स्काई फोर्स के जरिये उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि अब वे उसी फिल्म में नजर आएंगे जिसका किरदार आम जनता से जुड़ा हुआ होगा और जो उनके अभिनय को निखारने और संवारने का काम करेगा। केसरी चैप्टर 2 में वे सी.शंकरन नायर की भूमिका को परदे पर उतार रहे हैं। यह तो कहना मुश्किल है कि अक्षय कुमार पूरी तरह से उसमें रमे हैं या नहीं लेकिन जो दृश्य सामने आए हैं उन्हें देखने के बाद यह कहना उचित महसूस होता है फिल्म में अक्षय कुमार प्रभावी रहेंगे।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आर.माधवन और अनन्य पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनन्या की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है, लेकिन आर.माधवन की झलक ने स्पष्ट कर दिया है कि परदे पर इनका अक्षय कुमार के साथ अदालत में टकराव दर्शकों को रोमांचित करने में सफल होगा। आर. माधवन के दो संवादों ने ही बता दिया है कि वे इस किरदार में पूरी तरह से ढल गए हैं।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का ट्रेलर एक रोमांचक और दमदार फिल्म की झलक देता है। फिल्म के निर्देशक करणसिंह त्यागी के निर्देशन को लेकर अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। उम्मीद है उन्होंने कथानक के साथ पूरा न्याय किया होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका