न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sikandar BO Collection: सिकंदर की गिरती कमाई, सलमान खान की फिल्म ने 10वे. दिन कमाए सिर्फ ₹1.35 करोड़

सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई फ्लॉप। ₹250 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ₹105 करोड़ तक ही पहुंची। कमजोर स्क्रिप्ट और पायरेटेड वर्जन ने बिगाड़ा खेल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 8:18:53

Sikandar BO Collection: सिकंदर की गिरती कमाई, सलमान खान की फिल्म ने 10वे. दिन कमाए सिर्फ ₹1.35 करोड़

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। भले ही फिल्म ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन इतने भारी बजट के मुकाबले यह कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही और 30 मार्च को ₹26 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती गई। त्योहारों के बाद थोड़ी बहुत ग्रोथ देखने को मिली, लेकिन दूसरे रविवार तक आते-आते फिल्म ने ₹100 करोड़ पार तो किया, मगर उम्मीद से काफी कम। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार से फिल्म की कमाई में तेज़ गिरावट आने लगी।

दूसरे सोमवार को: ₹1.75 करोड़
दूसरे मंगलवार को: ₹1.35 करोड़

अब तक का कुल कलेक्शन मात्र ₹105.60 करोड़ ही हो पाया है।

₹250 करोड़ के बजट पर भारी नुकसान

ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े के अनुसार, फिल्म का वास्तविक बजट ₹250 करोड़ है (हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ₹300–₹350 करोड़ बताया गया)। इस लिहाज़ से देखा जाए तो ‘सिकंदर’ की मौजूदा कमाई इसे सीधे तौर पर एक बॉक्स ऑफिस पर घाटे की डील बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस गति से तो फिल्म का ₹150 करोड़ तक पहुँचना भी मुश्किल लग रहा है।

कमज़ोर स्क्रिप्ट और लीक वर्जन बने बड़ी वजह

इस बार सलमान खान के फैन्स भी फिल्म से नाराज़ नज़र आए। जानकारों का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर थी और यह किसी अन्य फिल्म की कॉपी जैसी लगी। मनोज देसाई (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर) का कहना है, 'लोगों ने बताया कि फिल्म की कहानी कॉपी थी और हीरोइन की जल्दी मौत हो जाती है। ऊपर से फिल्म का पायरेटेड वर्ज़न भी ऑनलाइन लीक हो गया, जिससे लोगों ने थिएटर जाने के बजाय घर पर देखने को प्राथमिकता दी। OTT का दौर भी इसमें बड़ी वजह बना।'

‘सिकंदर’ का दिनवार कलेक्शन (भारत में):

दिन कलेक्शन

दिन 1 (रविवार) ₹26 करोड़
दिन 2 (सोमवार) ₹29 करोड़
दिन 3 (मंगलवार) ₹19.5 करोड़
दिन 4 (बुधवार) ₹9.75 करोड़
दिन 5 (गुरुवार) ₹6 करोड़

सप्ताह 1 कुल ₹90.25 करोड़

दिन 6 (शुक्रवार) ₹3.5 करोड़
दिन 7 (शनिवार) ₹4 करोड़
दिन 8 (रविवार) ₹4.84 करोड़
दिन 9 (सोमवार) ₹1.75 करोड़
दिन 10 (मंगलवार) ₹1.35 करोड़

कुल ₹105.60 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत