Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान मारपीट मामले में बढ़ीं मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें, कोर्ट में गैरहाजिरी पर एक्ट्रेस के खिलाफ वॉरंट जारी

सैफ अली खान का 2012 मारपीट मामला फिर चर्चा में है। गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हो रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पेश न होने पर उनके खिलाफ दो बार जमानती वारंट जारी किया गया है। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 11:12:40

सैफ अली खान मारपीट मामले में बढ़ीं मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें, कोर्ट में गैरहाजिरी पर एक्ट्रेस के खिलाफ वॉरंट जारी

सैफ अली खान से जुड़ा 2012 का मारपीट मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अब इस केस में होटल में मौजूद सभी गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए जा रहे हैं। हाल ही में, अमृता अरोड़ा ने कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाया, लेकिन मलाइका अरोड़ा निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुईं। बता दें कि घटना के समय मलाइका भी सैफ के साथ होटल में मौजूद थीं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) एस झंवर की अदालत में फिलहाल गवाहों की गवाही चल रही है। मलाइका को अमृता के बाद कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी के चलते पहले 15 फरवरी को और अब फिर से सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
क्या है पूरा मामला?

22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक होटल में डिनर पर थे। इसी दौरान वहां मौजूद बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा से सैफ की कहासुनी हो गई। आरोप है कि सैफ ने नोकझोंक के बाद शर्मा और उनके ससुर के साथ मारपीट की और शर्मा की नाक पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक टूट गई थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जब शर्मा ने सैफ और उनके दोस्तों के शोर-शराबे पर आपत्ति जताई, तो सैफ ने पहले धमकाया और फिर हमला कर दिया। अब इस पुराने केस की सुनवाई एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका