न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसबुक जरिये नाबालिग लड़कियों को शादी के बहाने NGO ने फंसाया, 1 महिला सहित 4 गिरफ्तार

जयपुर में एक एनजीओ की आड़ में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये शादी का झांसा देकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 9:01:55

फेसबुक जरिये नाबालिग लड़कियों को शादी के बहाने NGO ने फंसाया, 1 महिला सहित 4 गिरफ्तार

जयपुर। सोशल मीडिया के जरिये महिलाओं को अपने जालसाज में फंसाने का साइबर अपराधियों का क्रम लगातार जारी है। आए दिन होने वाली इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा आम जनता को आगाह किया जाता रहा है लेकिन असर नजर नहीं आता है। जयपुर में ऐसी ही एक और घटना में पुलिस ने चार लोगों को अपनी हिरासत में लिया है।

जयपुर में एनजीओ की आड़ में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए नाबालिग लड़कियों की शादी के बहाने लोगों को फांसा जाता था। एजेंटों के मार्फत बहला-फुसलाकर लाई नाबालिग लड़कियों को मोटी रकम लेकर देह व्यापार के लिए बेच देते थे।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- मामले में आरोपी गायत्री विश्वकर्मा (52) पत्नी रामोतवार निवासी प्रेम नगर खोह नागोरियान, भगवानदास (27) पुत्र गोपी मेघवंशी व महेन्द्र (45) पुत्र गोपी मेघवंशी निवासी नसीराबाद अजमेर और हनुमान सिंह (32) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी कोलवा दौसा को अरेस्ट किया है। आरोपी गायत्री विश्वकर्मा सर्वसमाज गायत्री फाउण्डेशन सुजानपुरा बस्सी की संचालिका है।

इनके साथ ही एक महिला को भी राउंडअप किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्सी इलाके में सर्वसमाज गायत्री फाउण्डेशन नाम का एनजीओ चलता है। एनजीओ की आड़ में नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने के बहाने खरीद-फरोख्त की जाती है। पुलिस ने सूचना कंफर्म कर रविवार को एनजीओ पर रेड डाली। पुलिस ने दबिश देकर एनजीओ संचालिका सहित चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

मोटी रकम लेकर करवाती अवैध शादियां

एनजीओ की ओर से फेसबुक पर प्रचार-प्रसार कर शादी करवाने का झांसा दिया जाता था। लोगों को बुलाकर नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने की कहकर फांसते थे। इसके अलावा सर्व समाज गायत्री फाउडेण्शन एनजीओ के एजेंट, जिन्हें स्काउट कहा जाता है। वह भारत के विभिन्न राज्यों (उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार सहित अन्य राज्यों) से गरीब लड़कियों को ढूंढकर बहला-फुसलाकर लेकर आते है। एनजीओ की संचालिका गायत्री विश्वकर्मा को लाकर बेच देते है। गायत्री खरीदी हुई लड़कियों के फेक डॉक्यूमेंट तैयार कर मोटी रकम लेकर अवैध शादियां करवाती है। नही मानने पर नाबालिग लड़कियों को गुण्डो से पिटवाने की धमकियां देती है। डेरे से बाहर लड़कियों को नहीं जाने देती है।

आरोपी गायत्री विश्वकर्मा पहले ये कारोबार कानोता इलाके में चलाती थी। इसके खिलाफ मुकदमें अधिक हो जाने के कारण गायत्री विश्वकर्मा ने कानोता इलाका छोड़ दिया। वह पिछले 7-8 साल से यह अवैध कारोबार बस्सी स्थित सुजानपुरा गांव में खोल लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी