Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें गोविंदा की पत्नी सुनीता ने क्यों कहा-‘कुत्ते हैं भौकेंगे ही…’, ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में वापसी कर रहीं एक्ट्रेस बोलीं…

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में है। कहा जा रहा है कि उनका रिश्ता सही नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 8:42:20

2 News : जानें गोविंदा की पत्नी सुनीता ने क्यों कहा-‘कुत्ते हैं भौकेंगे ही…’, ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में वापसी कर रहीं एक्ट्रेस बोलीं…

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में है। कहा जा रहा है कि उनका रिश्ता सही नहीं चल रहा और वो ट्रैक से उतर गया। यहां तक कि गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म किया था कि सुनीता ने तलाक का नोटिस भी भेजा था। हालांकि इस मामले में कपल ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा। कुछेक मौकों पर पैपराजी ने सुनीता ने गोविंदा को लेकर सवाल पूछा लेकिन वह उन्हें किसी न किसी तरह से टाल गईं। अब सुनीता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। सुनीता ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर पहली बार रिएक्ट किया है।

सुनीता ने इन खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि जब तक मैं और गोविंदा कुछ ना कहे बिल्कुल भी यकीन मत करना। पॉजिटिव या नेगेटिव, मैं सोचती हूं कुत्ते हैं भौकेंगे ही। जब तक लोग मुझसे या गोविंदा से डायरेक्टली कुछ नहीं सुनते हैं तब तक उन्हें किसी बात पर यकीन नहीं करना चाहिए। जब तक आप मेरे या फिर गोविंदा के मुंह से कुछ ना सुन लो, आप ये मत सोचो क्या है और क्या नहीं। सुनीता ने गोविंदा को लविंग हसबैंड बताते हुए दो बच्चों की मां होने पर कहा कि वो खुद को ब्लेस्ड मानती हैं। उन पर किसी भी गॉसिप का कोई असर नहीं पड़ता।

दरअसल पिछले कुछ समय में सुनीता ने कुछ इंटरव्यू में ऐसी बातें कह दी थीं, जिनसे उनके गोविंदा के साथ बिगड़ते संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। सुनीता ने तो यह भी कहा था कि दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। गोविंदा के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि गोविंदा 30 साल की मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और इसी वजह से उनके और सुनीता के रिश्ते में दूरियां हैं। उल्लेखनीय है कि गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। उनके एक बेटा यशवर्धन और बेटी टीना आहूजा हैं। यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
sunita ahuja,govinda,govinda sunita,govinda sunita relation,govinda sunita marriage,govinda sunita divorce,nia sharma,actress nia sharma,laughter chefs,laughter chefs 2 निया शर्मा ने कहा, सुदेश जी के साथ मेरा रिश्ता इतना हिट हो गया कि…

कलर्स टीवी पर आने वाला कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ काफी लोकप्रिय हो चुका है। पिछले साल इसका पहला सीजन सुपरहिट रहा था और फिलहाल दूसरा सीजन जारी है, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी सेलेब्स मस्ती करते हुए कुकिंग करते हैं। अब्दू रोजिक ने किन्हीं कारणों से पिछले दिनों शो को अलविदा कह दिया था। एक्टर करण कुंद्रा ने उनकी जगह ली थी, जो पहले सीजन का भी हिस्सा रहे थे।

अब ‘बिग बॉस 17’ फेम मन्नारा चोपड़ा ने कहा कि वह भी अब ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में नजर नहीं आएंगी। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस निया शर्मा कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ जोड़ी जमाएंगी। दोनों ने पहले सीजन में भी खूब रंग जमाया था। सुदेश लगातार निया के साथ फ्लर्ट करते नजर आते थे। अब निया ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि मुझे ‘लॉफ्टर शेफ्स’ की बहुत याद आ रही है। लगभग हर दिन कोई न कोई या तो वह फैन होते हैं, या कोई अजनबी, मुझसे पूछता था कि मैं कब वापस आ रही हूं।

इस तरह का प्यार दुर्लभ है। सुदेश जी के साथ मेरा रिश्ता इतना हिट हो गया कि लोग आज भी मुझे उन मजेदार पलों में टैग करते हैं इसलिए वापस आना मेरे लिए आसान था। मैं ओरिजिनल ‘लॉफ्टर शेफ्स’ परिवार के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। चटपटापन, मसाला और किचन पागलपन के लिए तैयार हो जाइए!” बता दें फिलहाल ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण और सुदेश दिख रहे हैं। इनमें से अंकिता-विक्की, कश्मीरा-कृष्णा, करण और सुदेश पहले सीजन में भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका