न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका के साथ काम कर चुके एक्टर ने की गुपचुप शादी, इस हसीना के साथ दिखे सोहेल, फैंस लगा रहे अटकलें

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए एक्टर धैर्य करवा ने गुपचुप शादी कर ली है। शादी की फोटो सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:58:25

2 News : दीपिका के साथ काम कर चुके एक्टर ने की गुपचुप शादी, इस हसीना के साथ दिखे सोहेल, फैंस लगा रहे अटकलें

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए एक्टर धैर्य करवा ने गुपचुप शादी कर ली है। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों को इस बारे में पता चला। धैर्य दूल्हे के लिबास में नजर आए। जानकारी के मुताबिक धैर्य ने 7 अप्रैल को जयपुर में एक निजी समारोह में अपने परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। शादी में किसी भी सेलिब्रिटी ने शिरकत नहीं की। धैर्य ने भी अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कोई फोटो शेयर नहीं की है। वायरल हो रही फोटो में धैर्य पत्नी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को बयां कर रही है।

तस्वीर में दोनों ही कैमरे की तरफ हंसते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान धैर्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए। उन्होंने रेड कलर की पगड़ी और दुपट्टा कैरी किया था। उनकी दुल्हन रेड कलर के लहंगे में कहर बरपाती दिखीं। फिलहाल दुल्हन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक कि उनका नाम भी पता नहीं चला। गौरतलब है कि धैर्य को बॉलीवुड की कुछ चर्चित और हिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसमें उन्होंने कप्तान संतराम सिंह का रोल निभाया था। वे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘83’ में रवि शास्त्री के रोल में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘गहराइयां’ में दीपिका संग रोमांस कर सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा धैर्य ओटीटी पर भी काम कर चुके हैं। उन्हें जी-5 की हिट वेब सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ में भी देखा गया था। इसमें वे राघव जुयाल के साथ नजर आए थे।

शेफाली बग्गा ने सोहेल खान के साथ शेयर कीं तस्वीरें, दोनों ने लिया आईपीएल मैच का मजा

सलमान खान के छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान (54) का साल 2022 में पत्नी सीमा सजदेह से तलाक हो चुका है। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और करीब 24 साल बाद उनकी राहें जुदा हो गईं। उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। काफी समय से लाइमलाइट से दूर सोहेल की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल सोमवार (7 अप्रैल) रात उन्हें वानखेड़े स्टेडियम के बाहर टीवी की एक हसीना शेफाली बग्गा संग स्पॉट किया गया।

सोहेल आईपीएल 18 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच देखने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सोहेल और शेफाली के रिश्ते को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। शेफाली और सोहेल जिस अंदाज में साथ दिखे, लोग उनकी बॉन्डिंग पर सवाल उठा रहे हैं। एक वीडियो में सोहेल और शेफाली कुछ लोगों के साथ स्टेडियम के बाहर नजर आए।

इस दौरान सोहेल लोगों से मिले और फिर वहां से चल दिए। शेफाली भी उनके साथ ही जाती दिखीं। शेफाली ने इंस्टाग्राम पर सोहेल के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि शेफाली ने सलमान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में तगड़ा इजाफा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान