न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समरावता हिंसा: सरकार ने स्वीकृत की सहायता राशि, 53 पीड़ितों को मिलेंगे 30 लाख 95 हजार

राजस्थान सरकार ने टोंक जिले के समरावता में विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के पीड़ितों के लिए 30 लाख 95 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। गृह विभाग ने सात घायलों को 1 लाख रुपये, जले हुए वाहनों के लिए 1 लाख रुपये, और मकानों व घरेलू सामान के नुकसान के लिए मुआवजा मंजूर किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 5:40:31

समरावता हिंसा: सरकार ने स्वीकृत की सहायता राशि, 53 पीड़ितों को मिलेंगे 30 लाख 95 हजार

जयपुर। विधानसभा उपचुनाव के दौरान टोंक जिले के समरावता में 13 नवंबर 2024 को हुई हिंसा और आगजनी पीड़ितों के लिए राज्य सरकार ने सहायता राशि स्वीकृत की है। गृह विभाग ने 53 पीड़ितों के लिए 30 लाख 95 हजार की राशि स्वीकृत की है। गृह विभाग ने इस संबंध में टोंक कलेक्टर को निर्देश भी दिए हैं।

सात घायलों को एक-एक लाख की सहायता

गृह विभाग ने इस घटना को सांप्रदायिक दंगों और सामाजिक उपद्रवों की श्रेणी में रखा है। हिंसा में घायलों को 1-1 लाख रुपए, जले-टूटे चौपहिया वाहनों के लिए 1-1 लाख रुपए, दुपहिया वाहनों के लिए 30-30 हजार रुपए, मकानों के लिए 50-50 हजार रुपए और घरेलू सामान के नुकसान के लिए 25 हजार रुपए तक का मुआवजा मंजूर किया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक संजय मीणा राजंती, बलराम, फूलचंद, कजोड़ दिलबाग को एक एक लाख और मीठालाल को 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा 39 दोपहिया वाहन चालकों के लिए 30-30 हजार की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि 10 चौपहिया वाहन मालिकों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उपचुनाव के दौरान हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि देवली उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की ओर से एक मतदान केंद्र पर एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने के बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया था। पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए रात को गांव में दबिश दी थी। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है। बाद में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे थे और पीड़ितों को मुआवजे दिलाने की बात कही थी।

किस-किस को मिलेगा मुआवजा

3 वाहन मालिकों के नाम-पते अज्ञात:
गाड़ियों के नुकसान को लेकर सरकार ने 10 चौपहिया वाहनों के लिए 1-1 लाख रुपए और 39 दुपहिया वाहनों के लिए 30-30 हजार रुपए का मुआवजा तय किया है। 10 चौपहिया वाहनों में से 3 स्थानीय और 7 बाहरी लोगों के थे। वहीं 39 दुपहिया वाहनों में से 10 स्थानीय निवासियों के, 26 बाहर के लोगों के थे और 3 वाहन मालिकों के नाम-पते अज्ञात है। स्थानीय दुपहिया वाहन मालिकों में जीतराम मीणा, चरतलाल मीणा, विमल कुमार मीणा, राजेश मीणा, मुखराज मीना, जगदीश मीणा, रामबिशन मीणा, बीरबल मीणा, गोरु मीणा और बृजराज मीणा शामिल है।

7 घायलों को एक-एक लाख: हिंसा में घायल हुए सात लोगों को 1-1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों में संजय मीणा, राजंती, बलराम, फूलचंद, कजोड़, दिलबाग और मीठालाल शामिल है।

सैमसंग का एलईडी टीवी टूटने का मुआवजा: जमना लाल मीणा के सैमसंग एलईडी टीवी के लिए 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। रामकरण मीणा की बकरी के जलकर मरने पर 25 हजार रुपए और उनकी आठ बीघा जमीन में जली 10 ट्रॉली चारे के लिए भी 25 हजार रुपए का मुआवजा मंजूर किया गया है।

मकान क्षति का मुआवजा:
मकानों को हुए नुकसान के लिए जगदीश मीणा, फूलचंद मीणा और जलाल मीणा को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा मंजूर किया गया है।

कोई आरोपी है, तो जांच के बाद ही नियमानुसार मुआवजा: गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीमाकृत वाहनों के मामले में बीमा कंपनी से मिलने वाली राशि को मुआवजे की राशि से समायोजित किया जाएगा। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि इस घटना में पुलिस में दर्ज मामलों में यदि कोई व्यक्ति आरोपी पाया जाता है, तो उसके मामले में जांच के बाद ही नियमानुसार सहायता दी जाएगी। गृह विभाग ने मुआवजा मंजूर कर टोंक कलेक्टर को पत्र भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी