न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘थलाइवी’ का गाना रिलीज, कंगना-स्वामी ने जीता दिल, प्रभास की ‘राधे श्याम’ का पोस्टर आया सामने

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थलाइवी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज सोमवार (30 अगस्त) को मूवी का ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 9:29:08

‘थलाइवी’ का गाना रिलीज, कंगना-स्वामी ने जीता दिल, प्रभास की ‘राधे श्याम’ का पोस्टर आया सामने

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थलाइवी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज सोमवार (30 अगस्त) को मूवी का रोमांटिक गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज हो गया है। इसमें ‘जयललिता’ बनीं कंगना और ‘एमजीआर’ बने अभिनेता अरविंद स्वामी के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दिखाया गया है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। गाने का टाइटल ‘तेरी आंखों में’ है, इससे पहले कंगना ने अपने इस गाने का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। कंगना और अरविंद का गाने में खूबसूरत अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने को अरमान मलिक और प्राजक्ता शुक्रे ने आवाज दी, जीवी प्रकाश कुमार ने रचा, इरशाद कामिल ने लिखा है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘थलाइवी’

'थलाइवी' 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले यह 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर देश में कोरोनावायरस पैनडेमिक की दूसरी लहर के मद्देनजर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सिनेमाघर बंद कर दिए गए थे, लिहाजा इसे स्थगित कर दिया गया था। थलाइवी हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जा रही है। अप्रैल में फिल्म का एक गाना चली-चली भी सामने आया था। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है।

थलाइवी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस रहीं जे. जयललिता की बायोपिक है। अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता ने लगभग 140 फिल्मों में काम किया था। वे 6 बार मुख्यमंत्री रहीं। एमजी रामचंद्रन के साथ जयललिता ने कई फिल्मों में काम किया था। 1982 में जब एमजीआर मुख्यमंत्री थे, तब जयललिता ने एआईडीएमके पार्टी जॉइन की थी।

thalaivi movie,kangana ranaut,arvind swamy,jayalalitha,mgr,thalaivi song,prabhas,puja hegdey,radhey shyam poster,bollywood news in hindi

राधे श्याम मूवी में जम रही है प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी

बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म राधे श्याम अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। आज जन्माष्टमी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। नए पोस्टर में प्रभास एक आकर्षक टक्सीडो में नजर आ रहे हैं, तो वहीं पूजा हेगड़े ने एक बेहद खूबसूरत ब्लू बॉल गाउन पहन रखा है। पूजा इस पोस्टर में किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रही हैं। पूजा पियानो बजा रही हैं और प्रभास उन्हें देखकर खुश हो रहे हैं।

राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित बहुभाषी प्रेम कहानी राधे श्याम 1970 से प्रेरित है। इस फिल्म को इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। इसमें आपको प्रभास और पूजा बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे। राधे श्याम 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। यह एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर