न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद यूनुस पर शेख हसीना का कड़ा हमला, आतंकी चला रहे बांग्लादेश, यूएस के इशारे पर देश बेचने का आरोप

फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस अमेरिका के प्रभाव में आकर देश को बेच रहे हैं और आतंकवादियों की मदद से सत्ता पर काबिज हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 2:23:18

मोहम्मद यूनुस पर शेख हसीना का कड़ा हमला, आतंकी चला रहे बांग्लादेश, यूएस के इशारे पर देश बेचने का आरोप

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में जारी राजनीतिक संकट के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला किया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस अमेरिका के प्रभाव में आकर देश को बेच रहे हैं और आतंकवादियों की मदद से सत्ता पर काबिज हैं।

शेख हसीना ने कहा कि उनके पिता, बांगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप देने से इनकार किया था, जिसके कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने लिखा, "जब अमेरिका ने सेंट मार्टिन द्वीप मांगा, तब मेरे पिता ने साफ मना कर दिया। इस वजह से उनकी हत्या हुई। मैं सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचने की कल्पना भी नहीं कर सकती। वह देश जिसमें 30 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं, उसे कोई एक इंच भी किसी को कैसे दे सकता है?"

शेख हसीना ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित संगठनों की मदद से सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा, "जिन आतंकवादियों से हमने देशवासियों को बचाया था, आज वही खुलेआम घूम रहे हैं। जेलें खाली कर दी गई हैं और सभी को रिहा कर दिया गया है। अब बांग्लादेश पर आतंकवादियों का शासन है।"

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी, अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को भी असंवैधानिक बताया और कहा कि अंतरिम सरकार संविधान के प्रति सम्मान दिखाने में विफल रही है। उन्होंने कहा, "संविधान हमारे मुक्ति संग्राम की नींव है, और उसे छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार किसी को नहीं है। जो भी कानून संसद के बिना बनता है, वह अवैध है।"

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि शेख हसीना और मोहम्मद यूनुस के बीच यह विवाद देश की राजनीतिक स्थिरता पर गहरा असर डाल सकता है और आगामी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब