न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी के साथ काम नहीं करना चाहते बड़े स्टार! मां ने अनुपम को बताया पतला, जानें-‘मेजर’ की रिलीज डेट

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न किरदारों के माध्यम से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। तापसी हाल ही में ‘रश्मि रॉकेट’ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 7:50:11

तापसी के साथ काम नहीं करना चाहते बड़े स्टार! मां ने अनुपम को बताया पतला, जानें-‘मेजर’ की रिलीज डेट

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न किरदारों के माध्यम से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। तापसी हाल ही में ‘रश्मि रॉकेट’ फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में दिखी थीं। वे ‘लूप लपेटा’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी जो जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ का हिंदी रीमेक है। वे ‘शाबाश मिट्ठू’ पर काम रही हैं जो क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। तापसी एक्टर प्रतीक गांधी के साथ ‘वो लड़की है कहां’ में भी नजर आएंगी। तापसी ने एफआईसीसीआई ग्लोबल यंग इंडिया लीडर्स समिट 2021 में सीबीएफसी सदस्य वाणी त्रिपाठी टीकू के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे ए-ग्रेड वाले एक्टर महिलाओं के नेतृत्व वाली फिल्मों में एक्टिंग करने से हिचकिचाते हैं। नए एक्टर्स भी उनकी फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहते हैं।

तापसी ने कहा कि जब भी मैं अपनी फिल्म के लिए चुने गए पांच एक्टर के नाम की लिस्ट के साथ बैठती हूं तो वही पांच एक्टर्स होते हैं जिन्होंने एक या दो फिल्में की होती है और वे भी भूमिका नहीं चाहते हैं क्योंकि उनके आस-पास के सिस्टम ने उन्हें सिखाया है कि ऐसी फिल्में नहीं करनी चाहिए जिनमें उनकी भूमिका सिर्फ 10 प्रतिशत हो। एक फिल्म में मेरा डबल रोल था तो एक एक्टर ने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया कि एक तापसी को तो संभालना मुश्किल होता है और यहां तो दो हैं। ऐसे ही एक अन्य फिल्म में एक दूसरे एक्टर को मेरे साथ काम ऑफर किया गया तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में लोगों की सारी सहानुभूति लड़की को मिलेगी। वो एक लव स्टोरी थी। मैंने उन्हें कहा कि मुझे आप जैसे एक्टर से ज्यादा आत्मविश्वास की उम्मीद थी। वे एक बड़े स्टार हैं और कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ये सच्चाई है और हम इससे रोज जूझते हैं।

अनुपम खेर ने मां के साथ शेयर किया वीडियो

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इन दिनों 'ऊंचाई' फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। अनुपम ने कुछ दिन पहले नेपाल की फोटो शेयर की थी। आज बुधवार को अनुपम ने रोचक वीडियो शेयर किया है। अनुपम ने अपनी मां के साथ बिताए लम्हों को दिखाया है। वीडियो में अनुपम मां से पूछ रहे हैं कि क्या वे पतले हो गए हैं। इसका जवाब देते हुए मां कहती हैं, 'और क्या। पेट कहीं नहीं, शरीर कहीं नहीं। एकदम थोड़ा-थोड़ा खाता है।' इस पर अनुपम कहते हैं कि पराठा खा रहा हूं मम्मी। आपको मैं क्यों पतला लगता हूं।

इस पर मां कहती हैं, 'पतला है तू। मेरा, तेरे से ज्यादा वजन होगा।' वे अनुपम को सूखी हुई मछली बताती हैं। वीडियो में अनुपम की मां शॉपिंग करके लाए गए दो शर्ट को दिखाती हैं। इस पर अनुपम कहते हैं, 'वेरी नाइस मदर। बहुत अच्छी शर्ट्स हैं।' आगे वे पूछते हैं कि क्या ये दोनों मेरे लिए हैं? इस पर वे कहती हैं, "हां। और मैं भी तेरे लिए हूं। अपने बच्चों के लिए हूं। और अपनी बहुओं के लिए हूं।"

taapsee pannu,rashmi rocket,anupam kher,dulari,major film,bollywood news in hindi

मेजर फिल्म के निर्माताओं ने वीडियो भी किया अपलोड

अदिवि शेष अभिनीत 'मेजर' फिल्म की टीम ने दिवाली के अवसर पर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 11 फरवरी को रिलीज की जाएगी। रिलीज डेट के अपडेट के अलावा निर्माताओं ने एक वीडियो भी अपलोड किया है। वीडियो में 'मेजर' का निर्माण दिखाया गया है। बहुत अधिक उत्सुकता पैदा करते हुए वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इससे पहले, टीम एक दिलचस्प टीजर के साथ आई थी।

शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2008 के मुंबई हमलों के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। शोभिता धूलिपाला और मशहूर डायरेक्टर व एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर 'मेजर' में अदिवि शेष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'मेजर' तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने महेश बाबू के जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए प्लस एस मूवीज के सहयोग से किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर