Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों और श्रोताओं को नाचने को मजबूर करता है सिकन्दर नाचे, सलमान-रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री गजब

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ के नाम से आया था और दूसरा ‘बम बम भोले’ के नाम से, जो कि एक होली सॉन्ग है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 1:48:56

दर्शकों और श्रोताओं को नाचने को मजबूर करता है सिकन्दर नाचे, सलमान-रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री गजब

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर के प्रदर्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ईद के अवसर पर 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर और दो गीत जारी कर चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ के नाम से आया था और दूसरा ‘बम बम भोले’ के नाम से, जो कि एक होली सॉन्ग है। अब इस फिल्म का तीसरा गाना सिकन्दर नाचे नाचे रिलीज हो गया है। इस गीत का संगीत दर्शकों और श्रोताओं को अपने शुरूआती बीट्स के साथ ही नाचने को मजबूर कर देता है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री परदे पर आग लगानी को तैयार है।

अहमद खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गीत सलमान खान के साथ उनकी पिछली फिल्म किक की याद ताजा करता है। किक में सलमान खान और जैकलीन पर फिल्माया गाया गीत जुम्मे की रात है को यह गीत पीछे छोड़ने में सफल होता है।

यह एक धमाकेदार सॉन्ग है, जिसमें सलमान और रश्मिका को अलग ही अवतार में देखा जाएगा। सॉन्ग सिकंदर नाचे के बोल समीर ने लिखे हैं और इसे अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने मिलकर गाया है। सिकंदर नाचे को JAM8 ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है।

सिकंदर एक मास एक्शन फिल्म है, जिसे आमिर खान के साथ फिल्म गजनी बना चुके डायरेक्टर एआर मुरुगादास ने बनाया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जो सलमान के साथ पहले हर दिल जो प्यार करेगा, जीत, जुड़वा और किक जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। सिकंदर में सलमान खान के एक्शन का अलग ही लेवल देखने को मिलेगा। फिल्म सिकंदर इस ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। खलनायक के तौर पर सलमान खान के सामने बाहुबली फेम सत्यराज नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका