न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता-पिता को इतना बुरा मानती थीं सारा! सामंथा ने खुद को बताया योद्धा, अरबाज ने इसलिए लिया था तलाक

अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमने-फिरने का काफी शौक है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 12:52:01

माता-पिता को इतना बुरा मानती थीं सारा! सामंथा ने खुद को बताया योद्धा, अरबाज ने इसलिए लिया था तलाक

अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमने-फिरने का काफी शौक है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। सारा किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। सारा अपने माता-पिता और उनके तलाक के बारे में कई बातें बता चुकी हैं। अब सारा ने एक बार फिर उन्हें लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे सिर्फ यह याद है कि बचपन मैं मैंने ओमकारा और कलयुग देखी थी और मुझे लगने लगा था कि मेरे माता-पिता कितने बुरे लोग हैं।

मैं सोचती थी कि अब्बा गलत भाषा का इस्तेमाल करते थे और मां पोर्न साइट चलाती हैं और यह बात उस वक्त बिल्कुल भी मजाकिया नहीं थीं। एक ही साल में दोनों को बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल में नॉमिनेट किया गया था तो मैं और भी हैरान रह गई थी। मैं हमेशा से अपनी ममा गर्ल रही हूं। मैं चीजों को ज्यादा जानने और हमेशा प्रेरित रहने की कोशिश करती हूं। यह सब गुण मैंने किसी ट्यूटर, घर या जिम ट्रेनर से नहीं सीखा है। गौरतलब है कि सैफ ने 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी की निगेटिव भूमिका निभाई थी। इससे पहले साल 2005 में आई थ्रिलर फिल्म 'कलयुग' में अमृता का भी नकारात्मक किरदार था। सैफ और अमृता की शादी 1991 में हुई थी। वर्ष 2004 में उनका तलाक हो गया।

sara ali khan,samantha,arbaaz khan,saif ali khan,Amrita Singh,malaika arora,bollywood news in hindi

नागा चैतन्य से तलाक के बाद से ही सुर्खियों में हैं सामंथा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक्टर नागा चैतन्य से तलाक के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सामंथा ने अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने खुद को योद्धा बताया। सामंथा ने लिखा, ‘मैं मजबूत हूं, मैं परफेक्ट नहीं हूं लेकिन खुद का परफेक्ट अवतार हूं, मैं प्यारी हूं, मैं दृढ़ हूं, मैं प्रचंड हूं, मैं इंसान हूं, मैं एक योद्धा हूं।’ सामंथा की यह कविता काफी जोशीली और प्रेरणादायी है। सामंथा इससे पहले दुबई गई हुई थीं।

इस ट्रिप के दौरान सामंथा ने बुर्ज खलीफा, एक लेबनानी रेस्टोरेंट सहित दुबई के होटल की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इससे भी पहले सामंथा चार धाम यात्रा पर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ भी गई थीं। बताया जाता है कि नागा ने तलाक के बाद बतौर एलिमनी सामंथा को 200 करोड़ रुपए ऑफर किए थे जिसे एक्ट्रेस ने लेने से मना कर दिया था। सामंथा हाल ही चर्चित वेबसीरीज ‘फैमिली मैन 2’ में थीं।

sara ali khan,samantha,arbaaz khan,saif ali khan,Amrita Singh,malaika arora,bollywood news in hindi

19 साल चली थी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी साल 1998 में हुई थी। साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। तलाक की खबर सुनकर दोनों के फैंस हैरान रह गए थे क्योंकि इससे पहले ऐसी कोई चर्चा नहीं थी। अरबाज से एक इंटरव्यू में तलाक के कारण के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि एक समय ऐसा आ गया था कि उन्हें लगने लगा था कि अब अलग होना जरूरी हो गया। ‘पिंकविला’ से बात करते हुए अरबाज ने कहा था कि मेरे बेटे अरहान के लिए ये सख्त कदम था। मुझे लगता है कि मुश्किल समय को ठीक करने के लिए मेरा मलाइका से अलग होना बहुत जरूरी हो गया था।

मैं हमेशा अपने बेटे के लिए तैयार हूं। मलाइका के पास मेरे बेटे की कस्टडी है और मैंने अपने बेटे की कस्टडी के लिए कभी लड़ाई नहीं लड़ी क्योंकि मेरा मानना है कि बेटे का पालन-पोषण एक मां ही अच्छे से कर सकती है। मैं अपने बेटे की समझदारी पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ मालदीव में वैकेशंस का मजा उठा रहे हैं। दूसरी ओर, मलाइका का अफेयर अर्जुन कपूर के साथ चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर