न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायली हमले से थर्राया तेहरान, एविन जेल समेत कई इमारतें तबाह

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद इजरायल ने तेहरान की सरकारी इमारतों और कुख्यात एविन जेल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। रिवोलूशनरी गार्ड मुख्यालय भी निशाने पर, तनाव की आशंका और गहराई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 7:21:14

इजरायली हमले से थर्राया तेहरान, एविन जेल समेत कई इमारतें तबाह

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के जोरदार हमलों के बाद अब इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तेहरान में बड़ा हमला बोला है। इस बार मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि इजरायल ने न सिर्फ परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि तेहरान की कई अहम सरकारी इमारतों और कुख्यात एविन जेल पर भी सीधा हमला कर दिया है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने मिसाइलों और ड्रोन से ईरान के पैरामिलिट्री रिवोलूशनरी गार्ड के मुख्यालय को भी तबाह कर दिया है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने तीखा बयान देते हुए कहा, "ईरान के तानाशाह को अब उसकी हरकतों की सजा मिलेगी।"

सोमवार को हुए इस अटैक में इजरायल ने ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकाने फोर्दो को भी निशाना बनाया, जिसे पहले अमेरिका ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' के तहत तबाह कर चुका था। अमेरिका पहले ही इस्फहान और नतांज जैसे बड़े ठिकानों को उड़ा चुका है। खास बात यह है कि जहां अमेरिका ने रात के अंधेरे में ऑपरेशन किया, वहीं इजरायल ने दिनदहाड़े यह हमला किया, जिससे तेहरान में दहशत का माहौल बन गया।

एविन जेल बनी आतंक का नया केंद्र

इस हमले में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा है ईरान की एविन जेल पर सीधा ड्रोन अटैक। यह वही जेल है जो दशकों से अपने अमानवीय व्यवहार और क्रूरता के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जेल में कैदियों को ऐसी प्रताड़नाएं दी जाती हैं कि वे खुद मौत मांगने लगते हैं। यहां तक कि महिलाओं के साथ भी बर्बरता की सारी हदें पार की जाती हैं। साल 2023 में जेल से बाहर आई एक महिला कैदी मर्जिया अमीरिजादेह ने खुलासा किया था कि किस तरह यहां छत से लाशें लटकाकर डर फैलाया जाता है। कैदियों को सड़ा-गला खाना दिया जाता है और इलाज के अभाव में कई की मौत हो जाती है। एविन जेल पर हमला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसे खामेनेई की निगरानी में माना जाता है। यहां से रेवोलूशनरी गार्ड्स सीधे खामेनेई को रिपोर्ट करते हैं।

ईरान की प्रतिक्रिया और बढ़ता तनाव

ईरान ने इस इजरायली हमले को लेकर ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ की शुरुआत की बात कही है और दावा किया है कि उन्होंने हाइफा और तेल अवीव जैसे इजरायली शहरों को निशाना बनाया। यरुशलम में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच अमेरिका की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो उसके पास और भी हमलों के विकल्प तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना उनका प्राथमिक उद्देश्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब