न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते पर रोहमन शॉल ने स्थिति की साफ, अर्जुन कपूर ने कहा-मैं अकेला ही सही लेकिन…

रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। रोहमन उम्र में एक्ट्रेस से 15 साल छोटे बताए जाते हैं। हालांकि दोनों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 12:30:49

2 News : सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते पर रोहमन शॉल ने स्थिति की साफ, अर्जुन कपूर ने कहा-मैं अकेला ही सही लेकिन…

रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। रोहमन उम्र में एक्ट्रेस से 15 साल छोटे बताए जाते हैं। हालांकि दोनों का 4 साल पहले ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन पिछले साल दोनों को एक बार फिर से कई मौकों पर साथ देखा गया। ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद उनका पैचअप हो गया है। अब रोहमन ने ऐसा बयान दिया है जिससे इस जोड़ी को पसंद करने वालों का दिल टूट जाएगा। रोहमन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में ये साफ कह दिया है कि वो पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता के साथ रिश्ते में नहीं हैं।

रोहमन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं और सुष्मिता अच्छे दोस्त हैं और इसलिए हम दोनों साथ में इवेंट्स में नजर आते हैं। मुझे सुष्मिता के साथ समय बिताना पसंद है, लेकिन मैं उनके साथ रिलेशन में नहीं हूं। मैं किसी को भी डेट नहीं कर रहा हूं और इस वक्त सिंगल हूं। चूंकी मेरे साथ इतना बड़ा नाम जुड़ा है तो लोगों को लगता है कि मैं अब भी उनके साथ रिलेशन में हूं। रोहमन ने ये भी खुलासा किया कि सुष्मिता से मिलने के कारण उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट से हाथ धोना पड़ा।

उन्होंने कहा कि लोगों को लगा कि मैं एक्टिंग में आ जाऊंगा और मॉडलिंग प्रोजेक्ट नहीं करूंगा। हालांकि अच्छी बात ये रही कि मुझे सुष्मिता से बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं भाग्यशाली था कि मुझे ‘आर्या’ और ‘ताली’ के सेट पर जाकर सुष्मिता को परफॉर्म करते हुए देखने का मौका मिला। बता दें रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ भी अच्छी बोंडिंग है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो में साथ नजर आते थे।

rohman shawl,model rohman shawl,sushmita sen,actress sushmita sen,rohman sushmita,rohman sushmita breakup,arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का पिछले साल हो गया था ब्रेकअप

पिछले साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया। दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। अब शोशा रील अवार्ड्स के दौरान अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में अकेले रहने के फायदों पर बात की और अपने सिंगल स्टेटस को लेकर खुलकर बोले। अवार्ड सेरेमनी में होस्ट की भूमिका निभाते हुए अर्जुन ने अपने सिंगल स्टेटस पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज मैं अकेला ही सही, लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है।

उन्होंने आगे मजाक में कहा कि एक होस्ट के तौर पर मुझे ज्यादा पैसे मिलेंगे और दर्शकों को कम बकवास सुननी पड़ेगी। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट पड़ी। उल्लेखनीय है कि अर्जुन और मलाइका की रिश्ते की शुरुआत साल 2018 से हो गई थी। वे सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे। दोनों को कई बार वेकेशन और इवेंट्स में साथ स्पॉट किया गया। पिछले साल के शुरू से ही लगातार संकेत मिल रहे थे कि वे अलग हो गए हैं।

अर्जुन ने ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान इस बात पर मुहर लगा दी। हालांकि उनकी दोस्ती कायम है। फरवरी में अर्जुन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे, जहां मलाइका जज की भूमिका निभा रही थीं। अर्जुन हाल ही में ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म में नजर आए थे, जो फ्लॉप हो गई। अब वे जल्द ही ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी