Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक ने शेयर की यह गंभीर पोस्ट तो फैंस में मची हलचल, भंसाली ने सलमान-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री पर कहा…

अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 8:56:59

2 News : अभिषेक ने शेयर की यह गंभीर पोस्ट तो फैंस में मची हलचल, भंसाली ने सलमान-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री पर कहा…

अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के साथ करीना कपूर खान ने भी डेब्यू किया था। इसके बाद अभिषेक अब तक के करिअर में कई फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्हें कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फैंस का खूब प्यार मिला। फिलहाल वे पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी ‘हाउसफुल 5’ में नजर आ रहे हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आई। इस बीच अभिषेक ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है, जिसमें क्रिप्टिक कविता लिखी हुई है।

इसमें अभिषेक खुद को गायब करने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिर से खुद को पाने की गहराई जताई है। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अभिषेक ने आज बुधवार (18 जून) की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट अपलोड की। इसमें लिखा है, “मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, खून में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सबसे ‘मिसिंग’ होना पड़ता है।”

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं। खास तौर से पिछले साल से अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में अनबन की खबरें चल रही हैं। कई रिपोर्ट्स में तो बात तलाक तक पहुंच गई थी। हालांकि दोनों बीच-बीच में जब भी साथ नजर आते हैं तो फैंस राहत की सांस लेते हैं। इसके बावजूद अभी तक साफ नहीं हुआ है कि कपल में सबकुछ सही हो गया है। दोनों ने ही इस बारे में कुछ भी नहीं बोला। अभिषेक ने साल 2007 में ऐश्वर्या के साथ शादी की थी। साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। परिवार और करिअर के बीच बैलेंस बनाए रखने वाले अभिषेक ने इस पोस्ट के जरिए शायद खुद को थोड़ा वक्त देने की ओर इशारा किया है।

‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म के 26 साल पूरे, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बताई बात

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 26 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 18 जून 1999 को रिलीज हुई थी और ‘हम साथ-साथ हैं’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस बीच भंसाली ने फिल्म के सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री के बारे में बात की। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में भंसाली से जब पूछा गया कि क्या सलमान और ऐश्वर्या के बीच ऑफ-स्क्रीन भी अच्छी केमिस्ट्री थी।

इस पर उन्होंने कहा, “हां, हवा में प्यार था लेकिन सिर्फ उनके बीच ही नहीं, हम सभी के बीच बहुत स्नेह था।” डायरेक्टर ने बाकी कास्ट का नाम लेते हुए कहा, “जोहरा सहगल जी, हेलेन आंटी, अजय देवगन, विक्रम गोखले, स्मिता जयकर। हम सभी एक बड़े परिवार की तरह थे। मुझे नहीं लगता मुझे ऐसी फीलिंग अपनी किसी और फिल्म को शूट करते समय आई होगी। 'हम दिल दे चुके सनम' बनाने का मेरा अनुभव बहुत संतोषजनक रहा।” भंसाली ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी आदर्श 'नंदिनी' बताया।

उन्होंने कहा कि वह उनकी सोच से बिल्कुल मेल खाती हैं। भंसाली से यह भी पूछा गया कि क्या वे 'हम दिल दे चुके सनम' का रीमेक बनाना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वे ‘खामोशी’ को छोड़कर अपनी किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं बनाना चाहेंगे। भंसाली ने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘हम दिल दे चुके’ के कुछ दृश्य इटली में नहीं बल्कि हंगरी में शूट किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका