न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ ने कहा, नहीं चाहता था कोई गाली दें या चप्पल फेंके, अंगद ने अस्पताल में किया नेहा को किस

एक्टर सैफ अली खान ने 90 के दशक में खास शौहरत हासिल की। उस समय वे ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो के रूप में नजर आए। बाद में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 7:27:09

सैफ ने कहा, नहीं चाहता था कोई गाली दें या चप्पल फेंके, अंगद ने अस्पताल में किया नेहा को किस

एक्टर सैफ अली खान ने 90 के दशक में खास शौहरत हासिल की। उस समय वे ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो के रूप में नजर आए। बाद में वे हर जोनर की फिल्म में भी खुद को आजमा चुके हैं। उन्हें चाहने वालों की बड़ी फौज है। वे सैफ के हर अंदाज को पसंद करते हैं। प्रोफेशनल के साथ सैफ की पर्सनल लाइफ में भी कई रंग शुमार हैं। सैफ की पहली शादी खुद से करीब 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। उनसे सैफ के दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। बाद में सैफ ने 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की। उनके भी दो बेटे तैमूर व जेह हैं।

सैफ ने हाल ही इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपने करियर पर बात की। सैफ ने कहा कि मैंने जितना सोचा था आज मैं उससे कहीं ज्यादा सफल हूं और खुश भी हूं। इस पड़ाव पर मैं बिना किसी डर के "पागलपन और दिलचस्प" तरीके के किरदार निभा सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं करियर के अच्छे फेज में हूं जहां खूब एंजॉय कर रहा हूं और काम के बारे में बहुत कुछ सीख भी रहा हूं। मेरे गुरु के रूप में अल पचिनो जैसे लोग मेरे साथ हैं, जिनसे मैं बहुत कुछ सीखता हूं।


saif ali khan,neha dhupia,angad bedi,Amrita Singh,kareena,Sharmila Tagore,bollywood news in hindi

सैफ ने बताया क्यों है उनका इंटरनेशनल नजरिया

सैफ ने कहा कि दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और महान क्रिकेटर मंसूर अली खान के बेटे होने के नाते मुझ पर बहुत जिम्मेदारी थी। आप नहीं चाहते कि लोग आपको गाली दें या आप पर चप्पल फेंके इसलिए आप फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं। मेरे पास कोई भी अनुभव नहीं था। इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो पहली फिल्म से लेकर अब तक सुपरस्टार ही हैं। मेरा अच्छा प्रदर्शन करना या दर्शक मुझे पसंद कर रहे हैं, ये मेरी मानसिक स्थिति के लिए एक मिरर रिएक्शन रहा है।

मेरे पालन-पोषण और एजुकेशन के कारण चीजों पर मेरा बहुत इंटरनेशनल नजरिया है जोकि हिंदी फिल्मों के हीरो के लिए एकदम उल्टा था। और ये मेरे लिए बहुत मुश्किल भी था। जब मैं अपनी पुरानी फिल्में देखता हूं, तो मुझे लगता है कि एक संभावना थी। उल्लेखनीय है कि सैफ अपने समकालीन तीन खान सलमान, शाहरुख और आमिर की तुलना में ज्यादा सफलता अर्जित नहीं कर सके।


नेहा धूपिया ने दो दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के जीवन में एक बार फिर से बड़ी खुशी का संचार हुआ है। नेहा ने रविवार (3 अक्टूबर) को बेटे को जन्म दिया है। नेहा के पहले एक बेटी मेहर थी। आज अंगद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा के साथ अपना एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो उस अस्पताल का है जहां नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। दरअसल वीडियो में नेहा बैड पर बैठी दिख रही हैं और कुछ करने के लिए नीचे झुकती हैं। तभी अंगद कहते हैं बड़ी देर से ट्राई कर रहे थे।

इसके बाद अंगद को देखते हुए नेहा कहती हैं तुम्हें क्या चाहिए? इस पर अंगद कहते हैं आजा, आजा और दोनों एक-दूसरे को किस कर लेते हैं। इसके बाद अंगद कहते हैं, जब माता-पिता पास न हों तो आप ऐसे ही एक-दूसरे को किस करते हैं। कैप्शन में अंगद ने लिखा-जब कभी भी मिले एक सैकंड!! नेहा तुम एक योद्धा हो। जो कुछ तुमने किया है उसके लिए मुझे तुम पर गर्व है। नेहा ने कमेंट सेक्शन में एक दिल बनाकर उनकी बातों का जवाब दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका