न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो दीपिका मारेंगी लप्पड़ : रणवीर, कंगना ने यूं की माधुरी की तारीफ! गिरती-गिरती बचीं सुष्मिता...

अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही 'द बिग पिक्चर' नामक क्विज शो के होस्ट के रूप में दिखाई देंगे। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 6:28:31

...तो दीपिका मारेंगी लप्पड़ : रणवीर, कंगना ने यूं की माधुरी की तारीफ! गिरती-गिरती बचीं सुष्मिता...

अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही 'द बिग पिक्चर' नामक क्विज शो के होस्ट के रूप में दिखाई देंगे। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। रणवीर इसमें कई सवालों के जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कई सारे मजेदार सवाल थे, जिनमें से एक सवाल उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ ली गई एक फोटो के स्थान के बारे में था। उनकी शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी पर खींची गई फोटो में कपल को मंदिर के बाहर पोज देते देखा जा सकता है। जैसे ही रणवीर जवाब देने के लिए बैठे, उनसे मंदिर के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा गया।

रणवीर ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे पता होना चाहिए, जाहिर है मुझे पता होना चाहिए नहीं तो घर वापस आने पर मुझे एक लप्पड़ (थप्पड़) मिलेगा। मूल रूप से दीपिका और मैंने सोचा कि हमें अपनी पहली सालगिरह पर कुछ खास करना चाहिए। जैसा कि आप जानते हैं, हमारा जीवन 2 राज्यों की तरह चल रहा है। उनका परिवार बेंगलुरु तो मेरा मुंबई से है। इसलिए हमने सोचा हम दोनों जगहों पर क्यों नहीं जाएं। हम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर गए थे, लेकिन इससे पहले हमने तस्वीर में दिख रहे तिरुपति मंदिर का दौरा किया। अगर मुझे यह नहीं पता होता, तो दीपिका मार देती। सही जवाब देने के बाद रणवीर ने खुद को ‘सेंचुरी ऑफ द हजबैंड’ से नवाजा। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की नवंबर 2018 में इटली में शादी हुई थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय और सिंधी दोनों के रीति-रिवाज से इस रस्म को पूरा किया था।

ranveer singh,deepika padukone,madhuri dixit,kangana ranaut,sushmita sen,bollywood news in hindi

कंगना ने शेयर किया हम आपके हैं कौन का गाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में 90 के दशक की एक सुपर डुपर हिट फिल्म का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से है। कंगना ने वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड कर लिखा, "आह! विंटेज बॉलीवुड" इसके साथ ही कंगना ने हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। वीडियो में सलमान-माधुरी एक गाने पर डांस कर रहे हैं। वर्ष 1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। यह राजश्री प्रोडक्शन की 1982 की ब्लॉकबस्टर 'नदिया के पार' का रिमेक थी।

पिछले साल माधुरी ने कंगना की तारीफ की थी। एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था, "कंगना बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। वे किसी भी रोल मे फिट हो सकती हैं और रोल की स्किन में उतर सकती हैं।" आपको बता दें कि कंगना की 'थलाइवी' सितंबर में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग की सराहना हो रही है। कंगना की आगामी फिल्में 'धाकड़', 'तेजस' और 'अयोध्या' हैं।

लड़खड़ाकर संभलीं सुष्मिता सेन का वीडियो हुआ वायरल

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही बीते कुछ समय से फिल्मों में ज्यादा सक्रिय न हों लेकिन वे अक्सर किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुष्मिता हाल ही में मुंबई के बांद्रा में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां जब सुष्मिता एक स्टोर से निकल रही थीं तो अचानक उनका पैर फिसल गया। सुष्मिता इस दौरान गिरती-गिरती बचीं और उनकी ड्रेस भी बेतरतीब हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वूमला ने ये वीडियो शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि सुष्मिता मुस्कुराते हुए स्टोर से बाहर निकल रही होती हैं कि उनके पैर में कुछ उलझता है या ठोकर लगती है।

सुष्मिता आगे की तरफ गिरने ही वाली होती हैं लेकिन किसी तरह खुद को संभाल लेती हैं। इसके बाद वे राहत की सांस लेती हैं। ड्रेस ठीक करने के लिए वे दूसरी साइड चली जाती हैं। आपको बता दें कि 45 साल की सुष्मिता फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। उनके घर पर ही जिम है। सुष्मिता योगा और वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता ने कुछ दिन पहले वेबसीरीज से आर्या से एक्टिंग के क्षेत्र में वापसी की है। वे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर