न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रकुलप्रीत के बर्थडे पर जैकी संग रिश्ते पर लगी मुहर! हिना का रॉकी से ब्रेकअप!! शाहीर ने किया है संघर्ष

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह आज रविवार (10 अक्टूबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 5:03:43

रकुलप्रीत के बर्थडे पर जैकी संग रिश्ते पर लगी मुहर! हिना का रॉकी से ब्रेकअप!! शाहीर ने किया है संघर्ष

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह आज रविवार (10 अक्टूबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पर एक्टर जैकी भगनानी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने एक्टर संग रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इसमें रकुल और जैकी खुबसूरत वादियों के बीच एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। जैकी ने भी इस फोटो को शेयर कर रकुल को जन्मदिन विश किया।

उन्होंने लिखा कि तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है!!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप वाला हो और आप जितना सुंदर हो। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। इसका रिप्लाई करते हुए रकुलप्रीत ने लिखा कि थैंक्यूयू मेरे प्यार! आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं! मेरे जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए थैंक्यू, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए थैंक्यू, आपके होने के लिए थैंक्यू।"

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, काजल अग्रवाल और आयुष्मान खुराना ने इन फोटो पर प्यार जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले रकुलप्रीत ने 9 अक्टूबर को थैंक गॉड की टीम के साथ बर्थडे मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो और वीडियो शेयर किए। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि रकुल व जैकी अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जैकी निर्माता वासु भगनानी के बेटे हैं।

हिना ने ये फोटो शेयर कर दिया अटकलों को जन्म

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ‘ब्रेकअप’ की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट हिना ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से ‘ब्रेकअप’ कर लिया है। दरअसल, हिना ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है, जिसमें ‘टाइम टू ब्रेकअप’ लिखा हुआ है। इस फोटो में हिना काफी उदास नजर आ रही हैं। हिना के चाहने वालों में से एक यूजर ने लिखा, ”दुखी मत हो हिना खान, हम आपको ऐसे नहीं देख सकते। हमेशा मुस्कुराते रहो और खुश रहो, आप ठीक हैं?”

हिना लंबे समय से रॉकी के साथ रिलेशनशिप में हैं। रॉकी को भी अक्सर हिना और उनके परिवार के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की मुलाकात साल 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। हिना आए दिन रॉकी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे ऐसा नहीं कर रही हैं।

rakulpreet singh,jackky bhagnani,hina khan,rocky jaiswal,shaheer sheikh,rakulpreet birthday,bollywood news in hindi

पवित्र रिश्ता 2.0 के शाहीर ने केले खाकर गुजारे हैं दिन

एक्टर शाहीर शेख स्क्रीन पर सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से वापसी की। फिलहाल वे 'पवित्र रिश्ता 2.0' में बिजी हैं। इस सीरियल में वे मानव की भूमिका निभा रहे हैं जो इससे पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। शाहीर ने करियर की शुरुआत जॉब से की थी, जिसमें उनका सपना 25 हजार रुपए महीना कमाना था, लेकिन इनकी किस्मत में कुछ और लिखा था। शाहीर ने द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने बहुत मुश्किल दिन देखे हैं। मैं पुणे में पढ़ाई कर रहा था, जहां नाश्ते में इडली खाता था और दिन में दो केले।

इडली मैं हर रोज एक ही इंसान से खरीदकर खाता था। रात के खाने में मैं चावल पका लेता था और साथ में दो क्लियर सूप पीता था। मैंने चार साल ऐसे ही बिताए। और अगर मैं अपने कमरे की बात करूं तो मैं खड़ा होकर कमरे की चारों दीवारों को छू सकता था, इतना छोटा था। उस जगह मैं डेढ़ साल रहा। इसके बाद मैं थोड़ी बड़ी जगह पर शिफ्ट हुआ। शाहीर इस समय पत्नी रुचिका कपूर संग पहले बेबी को लेकर सुर्खियों में आए हुए हैं। शादी साल 2020 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर